एक्सप्लोरर

जानें, कहां और कैसे किम जोंग उन ने 'ट्रंप को मारी गोली', 'किया ढेर'

नॉर्थ कोरियाई नेता के पीछे एक नियोन लाइट में एक संदेश लिखा है- "तमाशा चालू रहना चाहिए!" ये सीन सोल में होने वाले वाले आर्ट शो में लगाए जाने वाली इस कलाकृति का हिस्सा है.

सोल: इस ख़बर के साथ नज़र आ रही बेहद नाटकीय तस्वीर में आप जैसा देख पा रहे हैं बिल्कुल वैसा ही है. एक तरफ जहां नॉर्थ कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष किम जोंग उन अपने हाथ में धुंआ छोड़ती पिस्तौल लिए खड़े हैं, तो वहीं दूसरी तरह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रेड कार्पेट पर धाराशायी पड़े हैं. ट्रंप के पास एक बैग पड़ा है जो अमेरिकी डॉलर से भरा पड़ा है.

नॉर्थ कोरियाई नेता के पीछे एक नियोन लाइट में एक संदेश लिखा है- "तमाशा चालू रहना चाहिए!" ये सीन सोल में होने वाले वाले आर्ट शो में लगाई गई एक कलाकृति का हिस्सा है. ये कलाकृति साउथ कोरियाई कलाकार लिम यंग-सुन ने बनाई है जो कि एक समय युद्ध के कगार पर पहुंच गए अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बदले माहौल और दो सबसे बड़े शो-मैन डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन को दिखाती है.

इस कलाकृति को एक फिल्म सेट की तरह दिखाया गया है जिसमें ट्रंप और किम दोस्त होते हैं और पैसे के लिए लड़ रहे होते हैं. बाद में ऐसा होता है कि पैसे उधार दे रहे ट्रंप द्वारा बहुत ज़्यादा ब्याज़ मांगे जाने से गुस्साए किम उन्हें गोली मार देते हैं. वो आगे कहते हैं कि दोनों नेता राजनीतिक खेल के मास्टर हैं और अपने बेतुके बयानों से टेंशन का माहौल बनाकर उसका राजनीतिक फायदा उठाते हैं. लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनके भीतर ईमानदारी की कमी है.

एक समय वो भी था जब अमेरिका और नॉर्थ कोरिया एक दूसरे को परमाणु युद्ध की धमकी दे रहे थे लेकिन अचानक से ट्रंप-किम की मुलाकात हुई और सब बदल गया. जब दोनों देशों के नेता मिले तो इस मुलाकात ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं. 59 साल के लिम ने इस कलाकृति पर कहा, "मैं सिर्फ उस राजनीतिक वास्तविकता को दिखाना चाहता था जिसके बीच हम जी रहे हैं, जिसमें नेताओं के हर मूव को किसी फिल्म जैसा महसूस करके नागरिक बेचैन, चिंतित और ख़ुश हो उठता है."

एक हफ्ते तक चली इस प्रदर्शनी में हज़ारों लोग शामिल हुए. बहुत से साउथ कोरियाई लोगों को ये कलाकृति बेहद ख़राब लगी. ऐसा इसलिए था क्योंकि साउथ कोरिया, अमेरिका का मित्र देश है और हालिया समय तक नॉर्थ कोरिया उसका सबसे बड़ा दुश्मन रहा है. ऐसे में किम द्वारा ट्रंप को गोली मारे जाने वाली इस कलाकृति को ज़्यादातर लोगों ने खासा नापसंद किया.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
भूकंप के झटकों से दहला चीन, 5.6 की तीव्रता से कांप उठा किंघई
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget