एक्सप्लोरर

आखिर अमेरिका में अभी चल क्या रहा है? क्यों हो रही है राष्ट्रपति चुनाव के फाइनल नतीजे आने में देरी?

डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बाइडेन अब भी आगे चल रहे हैं. जिस भी उम्मीदवार को कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट मिल जाएंगे, वही अमेरिका का अगला राष्ट्रपति होगा.

वॉशिंगटन: अमेरिका में वोटों की गिनती शुरू हुए करीब 24 घंटे का वक्त होने वाला है. लेकिन अभी तक साफ नहीं हुआ है कि अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा. दुनिया के कई देशों को फाइल रिजल्ट का इंतजार है. अभी तक यह सुनिश्चित नहीं हो सका है कि दुनिया के सबसे ताकतवर देश का नेतृत्व कौन करेगा. अमेरिका के लोगों के साथ ही दुनिया भर के तमाम देशों को अनिश्चितता के इस कोहरे के छंटने का इंतजार है, क्योंकि अभी तक लाखों वोटों की गिनती नहीं हुई है.

असल में अमेरिका का चुनावी सिस्टम अलग है. यहां लोग इलेक्टोरल कॉलेज के लिए वोट करते हैं. चुनाव जीतने के लिए 270 या फिर उससे ज्यादा इलेक्टोरल वोट हासिल करने होते हैं. जिस भी उम्मीदवार को कम से कम 270 इलेक्टोरल वोट मिल जाएंगे, वही अमेरिका का अगला राष्ट्रपति होगा.

मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बाइडेन अब भी आगे चल रहे हैं. कुल 538 इलेक्टोरल कॉलेज सीट में से बाइडेन 237 और ट्रंप 213 पर जीत दर्ज कर चुके हैं, जबकि 88 सीटों के नतीजे आने अभी बाकी हैं.

आखिर अमेरिका में अभी चल क्या रहा है? अमेरिका के कुछ राज्यों में पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है. पोस्टल बैलेट की गिनती में वक्त लगता है. पूरे अमेरिका में लाखों वोटों की गिनती बाकी है. राष्ट्रपति के पद पर कौन संभालेगा, इसका फैसला अब लगभग छह राज्यों - एरिजोना, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन के परिणामों पर टिका हुआ है, जहां 83 इलेक्टोरल कॉलेज सीटों पर वोटों की गिनती होनी है. इन राज्यों में ट्रंप चार में जबकि बाइडन दो में बढ़त बनाए हुए हैं.

वोटों की गिनती के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने देश को संबोधित किया और दावा किया है कि वह चुनाव जीत रहे हैं. उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे आश्चर्यजनक होंगे और हम जैसी उम्मीद कर रहे हैं, जीत वैसी ही होगी. ट्रंप ने कहा, हमने टेक्सस, नॉर्थ कैरोलिना और जॉर्जिया में जीत दर्ज की है. हमें जीत का पूरा भरोसा है. वहीं बाइडेन ने कहा, भरोसा रखिए, हम चुनाव जीतने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की लड़ाई पहुंची कोर्ट, ट्रंप की टीम ने मिशिगन में काउटिंग रोकने के लिए दर्ज किया केस US Election Result: बाइडेन ने ओबामा को छोड़ा पीछे, अमेरिकी इतिहास में पहली बार मिले इतने वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget