एक्सप्लोरर

US Election Result: बाइडेन ने ओबामा को छोड़ा पीछे, अमेरिकी इतिहास में पहली बार मिले इतने वोट

ओबामा शासनकाल में उप राष्ट्रपति रह चुके जो बाइडेन ने अब तक रिकॉर्ड 69,589,840 वोट (50.2 प्रतिशत) हासिल किए हैं. अभी लाखों वोटों की गिनती बाकी है.

वॉशिंगटन: अमेरिकी चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति उम्मीदवार जो बाइडेन ने एक रिकॉर्ड बना लिया है. जो बाइडेन अमेरिका के इतिहास में पहले ऐसे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बन चुके हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले. उन्होंने ओबामा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. अमेरिकी चुनाव 2008 में ओबामा को  69,498,516 वोट मिले थे. ओबामा शासनकाल में उप राष्ट्रपति रह चुके बाइडेन ने अब तक रिकॉर्ड 69,589,840 वोट (50.2 प्रतिशत) हासिल कर लिए हैं. अभी लाखों वोटों की गिनती बाकी है.

पॉपुलर वोट में ट्रंप से आगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब तक 66,706,923 वोट (48.1 प्रतिशत) मिले हैं. लाखों मतों की गिनती अभी तक नहीं हो सकी है. संभव है कि ट्रंप भी ओबामा का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. हालांकि अमेरिकी चुनाव में लोकप्रिय वोट यानि पॉपुलर वोट लाने उम्मीदवार ही राष्ट्रपति बनेगा, ऐसा नहीं है. चुनाव जीतने के लिए 270 या फिर उससे ज्यादा इलेक्ट्रोरल वोट हासिल करने होते हैं. अभी तक बाइडेन को 227 जबकि ट्रंप को 213 इलेक्ट्रोरल वोट मिले हैं.

सिर्फ पॉपुलर वोट से जीत नहीं

पॉपुलर वोट्स में भले ही बाइडेन ने रिकॉर्ड बना लिया हो, लेकिन अभी उनकी जीत तय नहीं मानी जा सकती है. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2016 में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को करीब 29 लाख ज्यादा लोगों ने वोट किया लेकिन वह चुनाव हार गईं. इसकी वजह यह है कि डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में इलेक्टोरल वोट ज्यादा पड़ा. है.

ऐसा 2000 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश के साथ हुआ था. वह भी डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अलगोर के मुकाबले पॉपुलर वोट में पिछड़ गए थे लेकिन इलेक्टोरल वोट उन्हें 266 के मुकाबले 271 मिले थे. 19वीं शताब्दी में जॉन क्विंसी एडम्स, रदरफोर्ड बी हायेस और बेंजामिन हैरिसन भी पॉपुलर वोट में पिछड़ने के बाद इलेक्टोरल वोट के जरिए जीते थे.

अरिजोना जीत सकते हैं बाइडेन

ट्रंप ने ओहियो, फ्लोरिडा और टेक्सास जैसे बड़े राज्यों को जीत लिया है. वहीं पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदें बढ़ रही हैं. बाइडेन की अरिजोना जीतने की संभावना है. 1996 के बाद से इस राज्य के लोगों ने कभी भी डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए मतदान नहीं किया है.

ये भी पढ़ें-

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों की मतगणना में डोनाल्ड ट्रंप ने उठाए डाक मतपत्रों पर सवाल, फंस सकता है पेंच

फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी ने जीता न्यूयॉर्क राज्य विधानसभा का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget