एक्सप्लोरर

QUAD Meeting 2023: ऑस्ट्रेलिया नहीं अब जापान में होगी क्वाड की मीटिंग, जानें क्या है इसकी अहमियत ?

What Is QUAD?: क्वाड की अगली मीटिंग जापान में होगी. क्‍वाड चार देशों- अमेरिका, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक रणनीतिक गठबंधन है. इसका गठन 2007 में हुआ था. आइए इसके बारे में जानते हैं.

QUAD Meeting 2023: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 मई को QUAD की मीटिंग में हिस्‍सा ले सकते हैं. इस बार QUAD की मीटिंग ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होनी थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की वजह से इसमें बदलाव किया गया. अब यह मीटिंग जापान में होगी. जहां बाइडेन भी उसमें हिस्‍सा लेंगे.

बता दें कि QUAD भारत और अमेरिका समेत 4 देशों का एक रणनीतिक गठबंधन है. इसमें शामिल अन्‍य देश जापान और ऑस्‍ट्रेलिया हैं. QUAD का फुलफॉर्म- क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग है. 2007 में इसका गठन हुआ था. हालांकि, शुरुआत के लगभग 10 साल तक यह बहुत सक्रिय नहीं था. चीन का प्रभाव बढ़ने पर 2017 में QUAD को फिर से सक्रिय किया गया, तब क्वाड के नेताओं ने चीन के ‘सिल्‍क रूट’ (रेशम महापथ) की योजना का विरोध शुरू किया.

हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अहम है यह अलायंस
स्‍ट्रेटजी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, QUAD के गठन का प्रमुख अघोषित उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र यानी हिंद महासागर से लेकर प्रशांत महासागर के बीच पड़ने वाले इलाके में चीन के बढ़ते दबदबे पर लगाम लगाना है. इसके साथ ही इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों को चीनी प्रभुत्व से बचाना भी है. इसके शुरूआती दौर में जब भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया, इन 4 देशों के शीर्ष नेताओं ने पहली बार संयुक्त संवाद आयोजित किया, तो QUAD को चीन ने ‘समुद्री झाग’ की उपमा दी थी. चीन ने समझ गया था कि गठबंधन का मुख्य लक्ष्य चीन का विरोध है.

चीन इसे ‘एशियन नाटो’ कहता है
हाल में चीन ने इसे ‘एशियन नाटो’ भी कह डाला. QUAD को लेकर चीन हमेशा से ही आपत्ति जताता रहा है और इसे चीन को घेरने की अमेरिकी चाल बताता रहा है. वहीं, QUAD मेंबर्स ने पिछली मीटिंग में जो जॉइंट स्‍टेटमेंट दिया था, उसके अनुसार QUAD का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र को स्वतंत्र, खुला और समृद्ध बनाने की दिशा में काम करना है.

जॉइंट स्‍टेटमेंट में कहा गया, ''QUAD न केवल सुरक्षा बल्कि आर्थिक से लेकर साइबर सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा, मानवीय सहायता, आपदा राहत, जलवायु परिवर्तन, महामारी और शिक्षा जैसे अन्य वैश्विक मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित करता है.''

यह भी पढ़ें: 2022 में 53% बढ़े फांसी दिए जाने के मामले, जानें भारत और पाकिस्तान का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक
'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget