एक्सप्लोरर

US Elections: जानिए रैपर कान्ये वेस्ट के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रैपर कान्ये वेस्ट का राष्ट्रपति चुनाव लड़ना बेहद मज़ेदार है. बता दें कि हाल ही में वेस्ट ने ट्वीट कर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान किया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि रैपर कान्ये वेस्ट का राष्ट्रपति चुनाव लड़ना बेहद मज़ेदार है. वेस्ट के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि वह (वेस्ट) बिल्कुल मेरे खिलाफ खड़े हो सकते हैं. बता दें कि रैपर और संगीतकार कान्ये वेस्ट अतीत में ट्रंप के बड़े समर्थक रहे हैं. वेस्ट ने ट्विटर पर इस बार अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने का जानकारी दी थी. वेस्ट के इस ट्वीट को हाफ मिलियन बार रिट्वीट और एक मिलियन बार लाइक किया गया.

मैं अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहा हूं- कान्ये वेस्ट

कान्ये ने ट्वीट कर कहा कि भगवान पर विश्वास रखते हुए, मुझे अब अमेरिका के उस वादे को समझना चाहिए. एक विजन के साथ देश के भविष्य के बारे में सोचना चाहिए. मैं अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहा हूं.

वेस्ट के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर ट्रंप ने कहा, 'अगर वह चुनाव में हिस्सा लेते हैं, तो अगले चार साल आगे क्या होने जा रहा है, उन्हें इसे एक ट्रायल के रूप में देखना होगा. ऐसा नहीं है कि वेस्ट को कुछ राज्यों में पंजीकरण करने में बहुत देर हो सकती है. लेकिन उनके पास राष्ट्रपति चुनाव के बुनियादी ढांचे का अभाव है.'

पहले वेस्ट ने 2024 में चुनाव लड़ने का किया था ऐलान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कान्ये वेस्ट ने पहले भी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की इच्छा ज़ाहिर की थी. लेकिन उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह 2024 में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ना चाहेंगे. हालांकि, अब वह 2020 में ही राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं. कई मायनों में यह काफी महत्वपूर्ण है. कान्ये वेस्ट को राजनीति की कितनी समझ है, इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं है, लेकिन वह अक्सर ट्रंप से मिलते देखे गए हैं. यहां तक उन्हें पत्नी किम कर्दाशियां के साथ व्हाइट हाउस जाने का भी मौका मिला था.

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली में सरेंडर करने की फिराक में था विकास दुबे, फरीदाबाद के होटल से सामने आईं CCTV फुटेज

सीएम उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद बोले शरद पवार- महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार में नहीं है कोई मतभेद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget