एक्सप्लोरर

ट्रंप ने रोकी यूक्रेन की सैन्य मदद तो बदल गए जेलेंस्की के सुर, बोले- 'चीजों को सही करने का आया वक्त'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य सहायता पर रोक लगा दी है. वॉइट हाउस में राष्ट्रपति जेलेंस्की से हुए विवाद के बाद यह यूक्रेन के लिए बहुत बड़ा झटका है.

US Pauses Military Aid To Ukraine: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सैन्य सहायता पर रोक लगाने के कुछ ही घंटों बाद, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि वह ट्रंप के साथ "चीजों को सही करना" चाहते हैं और यूक्रेन में स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए ट्रंप के नेतृत्व में काम करने के लिए तैयार हैं. विश्लेषकों का मानना है कि जेलेंस्की को एहसास हो गया कि ट्रंप के बिना यूक्रेन की रक्षा करना असंभव होगा, इसलिए उन्होंने नरम रुख अपनाया.

ट्रंप ने क्यों रोकी यूक्रेन की सैन्य सहायता?
ट्रंप ने साफ कर दिया कि जब तक जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध समाप्त करने की प्रतिबद्धता नहीं दिखाते, तब तक अमेरिका से कोई मदद नहीं मिलेगी. व्हाइट हाउस में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच हुई तीखी बहस के बाद यह निर्णय लिया गया. ट्रंप ने आरोप लगाया कि जेलेंस्की अमेरिकी मदद का आभार व्यक्त करने में असफल रहे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिनरल डील पर सहमति न बनने के कारण दोनों नेताओं के बीच तनाव और बढ़ गया. रूस ने इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि अमेरिकी सहायता रोकना "शांति की दिशा में सबसे बड़ा योगदान" है.

जेलेंस्की ने ट्रंप को मनाने की कोशिश की?
ट्रंप के फैसले के कुछ ही घंटों बाद, जेलेंस्की ने "एक्स" पर पोस्ट किया, "व्हाइट हाउस में हमारी बैठक उस तरह से नहीं हुई, जैसी होनी चाहिए थी. यह खेदजनक है कि ऐसा हुआ. अब समय आ गया है कि हम चीजों को सही करें. हम चाहते हैं कि भविष्य में सहयोग और संचार रचनात्मक हो." जेलेंस्की ने संकेत दिया कि वह ट्रंप के नेतृत्व में काम करने को तैयार हैं, बशर्ते यूक्रेन को सुरक्षा की गारंटी मिले. उन्होंने यह भी कहा कि "यूक्रेन से ज्यादा कोई भी शांति नहीं चाहता" और वह जल्द से जल्द वार्ता के लिए तैयार हैं.

व्हाइट हाउस में ट्रंप-जेलेंस्की की बैठक 
दरअसल, अमेरिका चाहता था कि यूक्रेन बिना शर्त मिनरल डील पर हस्ताक्षर करे. जेलेंस्की ने इसके बदले अमेरिका से सुरक्षा गारंटी की मांग की. इस बीच ट्रंप ने जेलेंस्की को "तीसरे विश्वयुद्ध को भड़काने वाला" और "एक बेवकूफ राष्ट्रपति" तक कह दिया. जिसके बाद जेलेंस्की नाराज होकर बिना भोजन किए बैठक छोड़कर चले गए. इस बैठक के बाद ही ट्रंप ने यूक्रेन की सैन्य सहायता रोकने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ेंः रूस की सेना ने किया 19,556 बच्चों का अपहरण? पूरी दुनिया में चर्चा का विषय, वापसी को लेकर हो रही मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर टैरिफ से अमेरिकी नाराज! ट्रंप पर सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
भारत पर टैरिफ से अमेरिकी नाराज! ट्रंप पर सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
रूस में 'किलर वायरस', महिला की मौत के बाद 5 अस्पताल सील, सैकड़ों लोग क्वारंटीन
रूस में 'किलर वायरस', महिला की मौत के बाद 5 अस्पताल सील, सैकड़ों लोग क्वारंटीन
नॉर्दन ब्रिज पर ड्रोन ब्लास्ट से उठे धुएं के गुबार, वायरल हुआ वीडियो
नॉर्दन ब्रिज पर ड्रोन ब्लास्ट से उठे धुएं के गुबार, वायरल हुआ वीडियो
तेल अवीव की इमारतों से प्लेन टकराना चाहता था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में खुलासा
तेल अवीव की इमारतों से प्लेन टकराना चाहता था ओमानी को-पायलट, रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस में 'किलर वायरस', महिला की मौत के बाद 5 अस्पताल सील, सैकड़ों लोग क्वारंटीन
रूस में 'किलर वायरस', महिला की मौत के बाद 5 अस्पताल सील, सैकड़ों लोग क्वारंटीन
पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला
पंजाब सरकार के OSD पर भ्रष्टाचार का मामला, CBI करेगी जांच, HC का बड़ा फैसला
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
CJP के आशुतोष रांका ने किसे दिया चैलेंज? बोले- 'खून का एक-एक कतरा...'
KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम
दिल्ली लाइब्रेरी विवाद: सख्त SC ने केंद्र से पूछा- किताबों को जगह देने के लिए क्या किया जा रहा?
दिल्ली लाइब्रेरी विवाद: सख्त SC ने केंद्र से पूछा- किताबों को जगह देने के लिए क्या किया जा रहा?
UP में 74 रुपये का इंजेक्शन मिल रहा हजारों में, राजधानी लखनऊ में ही बुरा हाल
UP में 74 रुपये का इंजेक्शन मिल रहा हजारों में, राजधानी लखनऊ में ही बुरा हाल
ICAR ने बनाया AI सॉफ्टवेयर, बारिश की कमी में बनेगा किसानों का मददगार
ICAR ने बनाया AI सॉफ्टवेयर, बारिश की कमी में बनेगा किसानों का मददगार
Embed widget