एक्सप्लोरर

Moscow Terrorist Attack: 'उन्हें छोड़ेंगे नहीं', मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल अटैक पर बोले पुतिन

Moscow Terror Attack: रूस की राजधानी में हुए आतंकी हमले में अभी तक 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ बाकि देश हमारा साथ देंगे.

Moscow Concert Hall Attack: रूस की राजधानी मॉस्को में हुए आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बयान जारी किया है. उन्होंने कहा, "हमने एक आतंकी हमला देखा है. ये आतंकवादी हमारे लोगों को प्वाइंट ब्लैंक रेंज से मारना चाहते थे. हम सभी की शिनाख्त करेंगे और उन्हें नहीं बख्शेंगे. हम समझते हैं कि आतंकी हमला क्या होता है. हम उम्मीद करते हैं कि बाकि देश भी आतंकवाद के खिलाफ हमारा साथ देंगे. हमारा फर्ज है कि अभी हम एकजुट हों. आतंकियों ने बेगुनाहों को निशाना बनाया."

अब तक 115 लोगों की गई जान

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक रूस के अधिकारियों ने बताया कि मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 115 हो गई है और 145 से ज्यादा घायल हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बताया कि इस हमले के बाद 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने बड़े हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन उसने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है.

मॉस्को में हुए आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने 24 मार्च को देश में एक दिन के शोक की भी घोषणा की. रूस की राजधानी मॉस्को के बड़े बड़े कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार (22 मार्च) को कुछ आतंकवादी सेना की वर्दी में घुस गए और वहां मौजूद लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे.

ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

रूस की राजधानी में यह आतंकी हमला व्लादिमिर पुतिन के राष्ट्रपति बनने के दो दिन बाद हुआ है. ISIS-K ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए अपने टेलीग्राम पर कहा, "इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने रूस की राजधानी मॉस्को में ईसाइयों की एक बड़ी सभा पर हमला किया. इस हमले में सैकडों लोग मारे गए और भारी विनाश हुआ."

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मॉस्को में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत दुख की इस घड़ी में रूस सरकार और उनके लोगों के साथ खड़ा है.

ये भी पढ़ें : Terrorist Attack: रूस के पूर्व राष्ट्रपति की यूक्रेन को धमकी- अगर मॉस्को हमले में हुआ हाथ तो टॉप लीडरशिप को कर देंगे साफ, जानें फिर क्या बोला यूक्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget