एक्सप्लोरर

Putin Critic Missing: व्लादिमीर पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी हुए जेल से लापता, कैदियों की लिस्ट से भी नाम गायब

Vladimir Putin Critic Alexei Navalny: गंभीर अपराधों में सजा भुगत रहे एलेक्सी नवलनी जेल से छह दिन से लापता हैं. उनकी एक प्रवक्ता ने गुमशुदगी का दावा किया है. नवलनी को पुतिन का आलोचक माना जाता है.

Alexei Navalny Missing: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी जेल से लापता हो गए हैं. सीएनएन ने एलेक्सी नवलनी के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि जेल में बंद रूसी विपक्षी नेता के वकीलों ने लगभग एक हफ्ते उनकी बात नहीं सुनी है और कैदियों की लिस्ट से उनका नाम भी गायब है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोमवार (11 दिसंबर) को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी.

रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को के पूर्व में एक दंड कॉलोनी में कैद नवलनी को अगस्त में 19 साल कारावास की सजा सुनाई गई थी. नवलनी को चरमपंथी समुदाय बनाने, चरमपंथी गतिविधियों को वित्तपोषित करने और कई अन्य अपराधों का दोषी पाया गया था.

हम अभी भी नहीं जानते कि एलेक्सी कहां है- प्रवक्ता किरा यर्मिश

नवलनी की प्रवक्ता किरा यर्मिश ने सोमवार (11 दिसंबर) को आरोप लगाया कि बार-बार कोशिश करने पर भी वकील जेल में बंद नेता से नहीं मिल पाए हैं और उन्हें बताया गया कि वह दोनों दंड कालोनियों में नहीं हैं.

किरा यर्मिश सोमवार को अपने X हैंडल से एक पोस्ट में कहा, ''आज शुक्रवार की तरह वकीलों ने व्लादिमीर पुतिन क्षेत्र की दो कॉलोनियों आईके-6 और आईके-7 तक पहुंचने की कोशिश की, जहां एलेक्सी नवलनी हो सकते हैं. अभी दोनों कॉलोनियों में एक साथ सूचित किया गया कि वह वहां नहीं है. हम अभी भी नहीं जानते कि एलेक्सी कहां हैं.''

छह दिन से लापता नवलनी

यर्मिश ने बताया कि नवलनी छह दिनों से लापता हैं. यर्मिश ने कहा कि आईके-6 मेलेखोवो से एक वकील को बताया गया कि कैदी नवलनी अब उनकी सूची में नहीं हैं. यह बताने से इनकार कर दिया गया कि उन्हें कहां ट्रांसफर किया गया है. इस बीच, मॉस्को टाइम्स ने नवलनी की टीम के हवाले से एक रिपोर्ट में लिखा कि जेल में बंद रूसी नेता को गंभीर स्वास्थ्य संबंधी घटना का सामना करना पड़ा है. 

एलेक्सी नवलनी की करीबी सहयोगी ने ये कहा

विपक्षी नेता की करीबी सहयोगी और नवलनी के भ्रष्टाचार विरोधी फाउंडेशन के बोर्ड की अध्यक्ष मारिया पेवचिख ने शुक्रवार को कहा था, ''हमें पता चला है कि पिछले हफ्ते उनके साथ स्वास्थ्य संबंधी गंभीर घटना हुई. नवलनी की जान को काफी खतरा है. वह अभी पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं.'' उन्होंने बताया था कि उनके वकीलों को प्रवेश से मना कर दिया गया और इंतजार करने के लिए कहा गया.

नवलनी के समर्थकों का दावा- राजनीति से प्रेरित है मामला

नवलनी पहले से ही धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में साढ़े 11 साल की सजा काट रहे थे, जिससे वह इनकार करते हैं. नवलनी को आखिरी बार मास्को के पूर्व में आईके-6 दंड कॉलोनी में कैद किया गया था. उनके समर्थकों ने आरोप लगाया है कि नवलनी की गिरफ्तारी और जेल की सजा रूसी राष्ट्रपति की आलोचना को दबाने का राजनीति से प्रेरित प्रयास है.

यह भी पढ़ें- India-Russia Relations: पुतिन के लिए भारत क्यों है अहम, मोदी की तारीफ के पीछे क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैलोवीन वीकेंड: अमेरिका के कई इलाकों में गोलीबारी, 6 की मौत
हैलोवीन वीकेंड: अमेरिका के कई इलाकों में गोलीबारी, 6 की मौत
इजरायल में कौन संभालेगा सत्ता, बहुमत से दूर नेतन्याहू, देखें क्या हैं समीकरण
इजरायल में कौन संभालेगा सत्ता, बहुमत से दूर नेतन्याहू, देखें क्या हैं समीकरण
हाईवे जाम, आगजनी और तोड़फोड़, बांग्लादेश में उग्र हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, क्या हैं मांग?
हाईवे जाम, आगजनी और तोड़फोड़, बांग्लादेश में उग्र हुआ मजदूरों का प्रदर्शन, क्या हैं मांग?
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget