एक्सप्लोरर

पुतिन और किम जोंग उन ने आपस में भेंट की बंदूकें, मुलाकात के दौरान 40 सेकेंड पकड़े रहे एक दूसरे का हाथ 

Putin Kim Jong Meeting: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किम जोंग उन के न्यौते को स्वीकार कर लिया है. पुतिन ने किम जोंग को स्पेस शूट का दस्ताना भेंट किया है.

Putin-Kim Jong Gift Guns: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन रूस की यात्रा पर हैं. यहां उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई. पुतिन से मुलाकात के अलावा किम जोंग उत्तर कोरिया से रूस तक अपनी बख्तरबंद ट्रेन में यात्रा करने की वजह से खासा चर्चा में हैं. 

किम ने बुधवार को रूसी सुदूर पूर्व के अमूर इलाके में वोस्तोचन कोस्मोड्रोम में पुतिन से मिले और 40 सेकेंड तक हाथ मिलाते रहे. इस बीच दोनों देशों के नेताओं के बीच कुछ उपहारों का आदान-प्रदान भी किया गया. क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बताया कि पुतिन और किम जोंग उन ने एक दूसरे को बंदूकें भेंट की हैं. 

दमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन ने किम जोंग उन को रूस का सबसे उन्नत राइफल उपहार के तौर पर दिया है और साथ ही एक स्पेस दस्ताना भी दिया है, जो कई बार अंतरिक्ष में ले जाया जा चुका है. किम जोंग उन ने भी उत्तर कोरिया में बने बंदूक को तोहफे के तौर पर पुतिन को भेंट किया. 

क्रेमलिन ने बताया कि पुतिन ने किम की ओर से उत्तर कोरिया आने का निमंत्रण भी स्वीकार कर लिया है. दमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन की यात्रा से पहले रूस विदेश मंत्री सर्गई लावरोव को उत्तर कोरिया भेजेगा और इसकी तैयारी जल्द से जल्द पूरी की जाएगी. 

रूस यात्रा की वजह क्या थी?

दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पाबंदियों से गुजरना पड़ रहा है. ऐसे में दोनों देश आपस की जरूरतों को पूरा करने के लिए साथ आना चाह रहे हैं.  बीबीसी के मुताबिक, यूक्रेन युद्ध को देखते हुए रूस ने नए विकल्पों को देखना शुरू कर दिया है. रूस को यूक्रेन युद्ध की वजह से हथियारों की जरूरत है. उत्तर कोरिया हथियारों का व्यापक उत्पादन करता रहा हैं. इसलिए किम और पुतिन ने आपस में मुलाकात की है. वहीं उत्तर कोरिया में खाद्य सकंट की समस्या है जिस वजह से किम जोंग उन की कोशिश होगी कि वह हथियारों के एवज में खाद्य सहायता की मांग करें.  

कितनी बार उत्तर कोरिया जा चुके हैं पुतिन?

व्लादिमीर पुतिन अंतिम बार 23 साल पहले (July 2000) उत्तर कोरिया गए थे. तब किम जोंग उन के पिता देश संभालते थे. किम आखिरी बार 2019 में रूस आए थे. 

ये भी पढ़ें:

क्यों होती है चीन के BRI की पूरी दुनिया में आलोचना? कैसे भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर है इससे अलग? जानिए A टू Z

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget