एक्सप्लोरर

WATCH: चारों तरफ धूल का गुबार, इमारतों का मलबा और चीख पुकार, तुर्किए में तबाही के वीडियो देख दिल दहल जाएगा

Devastating Earthquake:: दक्षिणी तुर्किए (Turkey) और सीरिया में आए भूकंप (Earthquake) में 175 से अधिक लोगों की मौत की खबर है. राहत और बचाव का काम जारी है.

Turkey Devastating Earthquake: तुर्किए में सोमवार (6 फरवरी) को भूकंप (Earthquake) के तेज झटके महसूस किए गए. इसमें भारी तबाही हुई है. भूकंप से जानमाल के भारी नुकसान की खबर है. बीएनओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक भूंकप से तुर्किए और सीरिया में 175 से अधिक लोगों की मौत हुई है. भूकंप के तेज झटकों से कई इमारतें (Building) धाराशाई हो गई हैं. मलबे के ढेर बिखरे पड़े हैं. 

तुर्किए (Turkey) में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई. राहत और बचाव का काम लगातार जारी है. 

तुर्किए में भूकंप से तबाही

बीएनओ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक तर्कुिए और सीरिया में तेज भूकंप से 175 से अधिक लोगों की मौत हुई है. भूकंप के झटके साइप्रस, लेबनान समेत कई और पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए हैं. बीएओ की रिपोर्ट के मुताबिक माल्टा में 23 लोगों की मौत हुई है, जबकि 400 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. उस्मानिया में 7 लोगों की मौत हुई है. सीरिया में 86 लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि यहां 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं. तुर्किए में भूकंप के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया.

राहत और बचाव का काम जारी

दक्षिणी तुर्किए में भूकंप के बाद राहत और बचाव का काम जारी है. मलबे से कई लोगों को निकाला गया है. सोशल मीडिया पर भूकंप से संबंधित कई वीडियो शेयर किए गए हैं. वीडियो में तबाही का मंजर साफ तौर से देखा जा सकता है. 

भूकंप में कई इमारतें धाराशाई

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस (जीएफजेड) ने कहा कि भूकंप दक्षिणी तुर्की शहर कहरामनमारस के पास 10 किमी (6 मील) की गहराई में आया. तुर्किए के दक्षिणपूर्वी प्रांत सान्लिउर्फा प्रांत के गवर्नर सलीह अहान ने बताया कि भूकंप में कई घर तबाह हो गए हैं. लोगों से सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है.

भूकंप से दहला तुर्किए

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप एक प्रमुख शहर और प्रांतीय राजधानी गजियांटेप से करीब 33 किमी (20 मील) दूर केंद्रित था. तुर्किए में तेज भूकंप के बाद सुनामी के जोखिम का मूल्यांकन किया जा रहा है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है. मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है.

ये भी पढ़ें:

Earthquake: 7.8 की तीव्रता से दहला तुर्किए! 159 लोगों की मौत- हजार से ज्यादा घायल, सीरिया में भी तबाही

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget