एक्सप्लोरर

Earthquake: शक्तिशाली भूकंप से मिडिल ईस्ट में बड़ी तबाही, तुर्किए और सीरिया में 757 लोगों की मौत, हजारों घायल

Earthquake In Turkiye: तुर्किए (तुर्की) के अडाना शहर में सबसे ज्यादा तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. यहां 17 मंजिला और 14 मंजिला कई इमारतें ढह गई.

Earthquake In Turkiye: तुर्किए (तुर्की) और मिडिल ईस्ट में सोमवार सुबह (6 फरवरी) दो शक्तिशाली भूकंप (Powerful Earthquake) के झटके महसूस किए गए. चारों तरफ तबाही का मंजर देखा जा रहा है. मौत का आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ रहा है. तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में अब तक कुल 757 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. इसमें सीरिया में 237 और तुर्किए में 520 लोग शामिल हैं. वहीं, 3 हजार से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. मारे गए लोगों में ज्यादातर लोग माल्टा और सेनलुइर्फ़ा के शामिल हैं. तुर्किए के अडाना शहर में 17 मंजिला और 14 मंजिला इमारतें ढह गई. राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है.

भूकंप का पहला झटका स्थानीय समयानुसार सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर और इसी के कुछ मिनट बाद भूकंप का दूसरा झटका केंद्रीय तुर्किए (तुर्की) में महसूस किया गया. तुर्किए (तुर्की) में आए इस भूंकप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.8 मापी गई. ये भूकंप दक्षिणी तुर्किए (तुर्की) में आया है. यहां कई अपार्टमेंट ढह गए हैं. लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है. वहीं, भूकंप के बाद तुर्किए ने अंतरराष्ट्रीय सहायता की अपील की है. हैबरटर्क टेलीविजन ने बताया कि मलत्या, दियारबाकिर और मालट्या के पड़ोसी प्रांतों में कई इमारतें गिर गईं हैं. 

इन 10 शहरों में भारी नुकसान 

बीएनओ न्यूज के मुताबिक सीरिया में भी भारी नुकसान हुआ है. यहां अब तक 237 लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हैं. तुर्किए (तुर्की) के गृह मंत्री सुलेमान शोयलू ने कहा कि भूकंप का बड़ा असर देश के 10 शहरों पर पड़ा है. इनमें कहमानमारश, हैटे, गाज़िएनटेप, ओस्मानिये, अदियामान, सनलिउर्फ़ा, मलेटिया, अदाना, दियारबाकिएर और किलिस शामिल हैं. 

तुर्किए में हाई अलर्ट जारी 

बीएनओ न्यूज के मुताबिक तुर्किए (तुर्की) के आंतरिक मंत्रालय का कहना है कि शक्तिशाली भूकंप के बाद हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर भी इसके कई वीडियो सामने आ रहे हैं. इन वीडियो में भूंकप से हो रहे नुकसान को साफ देखा जा सकता है.

कई इमारतें ढहने और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है. यहां तक की लोगों को चिल्लाते और भागते हुए देखा जा सकता है. हालांकि, एबीपी लाइव सोशल मीडिया के किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

ये भी पढ़ें:

Lottery: दादा के कहने पर 18 साल की लड़की ने खरीदा लॉटरी टिकट, अचानक जीत लिए 2.9 अरब रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget