एक्सप्लोरर

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में विमान हादसे का वीडियो आया सामने, आग के गोले की तरह आसमान से गिरा प्लेन

Philadelphia Jet Crash : दुर्घटना में क्रैश हुआ प्लेन ने शुक्रवार शाम 6:06 बजे उत्तर-पूर्वी फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, जो 30 सेकेंड के साथ बाद ही रॉनहर्स्ट इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

Plane Crash in Philadelphia : अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया में शुक्रवार (31 जनवरी) की शाम को एक मरीज बच्चे और पांच अन्य लोगों को ले रहा एक मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट रेडिडेंसियल एरिया में क्रैश हो गया. इस भीषण हादसे के बाद प्लेन आग के गोले की तरह आसमान से गिरा और इलाके के कई घर और गाड़ियां उसकी चपेट में आ गए. इस भीषण प्लेन हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इससे लोगों में हड़कंप मच गया है. दुर्घटना में क्रैश हुए लीयरजेट 55 प्लेन ने शुक्रवार की शाम 6:06 बजे उत्तर-पूर्वी फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, जो 30 सेकेंड के साथ बाद ही रॉनहर्स्ट की घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

एक न्यूज क्रॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मेयर चेरेल पार्कर ने कहा कि घटना में मरने वालों की जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं थी. हालाकिं, उन्होंने इस बात की पुष्टि की विमान हादसे के कारण प्रभावित इलाके में कुछ घरों और वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा, “यह भीषण हादसा एक जांच का विषय बना हुआ है.”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोग दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

इस भीषण प्लेन हादसे का एक भयानक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स प्लेन हादसे के बाद क्रैश वाली जगह से भागता हुआ दिखाई दे रहा है और उसके पूरे शरीर में आग लगी हुई है.

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, “आखिर ये हो क्या रहा है? इतने सारे प्लेन हादसे क्यों हो रहे हैं? क्या यह महज एक संयोग है?” दूसरे यूजर ने लिखा, “यह बहुत ही भयानक है. मेरी संवेदनाएं हादसे से प्रभावित लोगों के साथ हैं.” वहीं एक अन्य ने लिखा, “यह दिल को दहला देने वाले नजारा था.”

इलाके के एक डोरबेल कैमरा में रिकॉर्ड हुआ हादसे का मंजर

मेडिकल ट्रांसपोर्ट जेट का हुआ ये भयानक हादसा इलाके के एक डोरबेल कैमरा में कैद हो गया. वीडियो में प्लेन एक काले धुएं के गुबार के साथ आग के गोले की तरह गिरता नजर आ रहा है.

हादसों के बाद जारी है जांच की कार्रवाई

नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) फिलाडेल्फिया में हुए इस विमान हादसे के बाद जांच में जुट गई है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह दुर्घटना से जुड़ी जानकारियों को इकट्ठा कर रहा है.

यह भी पढे़ंः इजरायल ने लड़ाकू जेट से देर रात लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बरसाए बम, जानिए हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
तुर्किए को F-35 देगा अमेरिका, नेतन्याहू हुए गुस्सा तो ट्रंप बोले- 'कोई भी बाहरी...'
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
'कुछ अच्छा होगा, नहीं तो हम...' ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget