एक्सप्लोरर

इजरायल ने लड़ाकू जेट से देर रात लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर बरसाए बम, जानिए हालात

Israel attack in lebanon : इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि उसने पूर्वी लेबनान की बेका घाटी में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाने पर लेकर हमला किया है, जो इजरायल और उसकी सेनाओं के लिए खतरा थे.

IDF Air Strikes in Lebanon : इजरायल की वायु सेना के फाइटर जेट ने शुक्रवार (31 जनवरी) की रात लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हवाई हमला किया है. इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि उसने पूर्वी लेबनान की बेका घाटी में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को निशाने पर लेकर हमला किया है, जो इजरायल और उसकी सेनाओं के लिए खतरा थे. हिजबुल्लाह के ठिकानों में एक अंडरग्राउंड हथियार फैक्ट्री को निशाना बनाया गया था, जिसमें हथियारों का निर्माण किया जाता था.

इसके अलावा सीरिया-लेबनान सीमा पर हिजबुल्लाह के लिए तस्करी में इस्तेमाल होने वाला एक बुनियादी ढांचा शामिल था. बता दें कि इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम के बाद यह आईडीएफ की ओर से पहला हवाई हमला था, जिसमें फाइटर जेट का भी इस्तेमाल किया गया.

इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम का हुआ विस्तार

इजरायली सेना के इस हमले के पहले हिजबुल्लाह ने इजरायली हवाई क्षेत्र में एक निगरानी ड्रोन को लॉन्च किया था, जिसे आईडीएफ ने रोक दिया था. आईडीएफ ने हिजबुल्लाह की इस गतिविधि को इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम समझौते का उल्लंघन बताया है. इसके पहले रविवार (26 जनवरी) की आधी रात को व्हाइट हाउस ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्ध विराम 18 फरवरी तक बढ़ाने की घोषणा की थी.

लेबनान ने कैदियों को छोड़ने का किया अनुरोध

इस युद्ध विराम समझौते के तहत इजरायल और अमेरिका दक्षिणी लेबनान में आईडीएफ के अभियान के दौरान पकड़े गए लेबनानी आतंकवादियों की वापसी को लेकर वार्ता शुरू करेंगे. वहीं, लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने इस बात की पुष्टि की कि उनका देश युद्ध विराम समझौते का पालन करेगा. साथ ही उन्होंने कैदियों की रिहाई का भी अनुरोध किया है. इसके दो दिन के अंदर ही आईडीएफ ने द्क्षिणी लेबनान के नबातिह में एक असामान्य हमला किया.

हिजबुल्लाह के हथियार ले जा रहे ट्रक को इजरायली सेना ने बनाया निशाना

इजरायली सेना ने कहा कि उसने संघर्ष विराम उल्लंघन के जवाब में हिजबुल्लाह के हथियार ले रहे एक ट्रक और एक अन्य वाहन का अपना निशाना बनाया. वहीं, हिजबुल्लाह से जुड़े आउटलेट अल मायादीन के अनुसार, यह हमला एक ड्रोन से किया गया था. गुरुवार (30 जनवरी) को आईडीएप ने इजरायली हवाई क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हिजबुल्लाह के एक निगरानी ड्रोन को मार गिराया था. 27 नवंबर को युद्ध विराम के लागू होने के बाद हिजबुल्लाह ने पहली बार इजरायल की ओर ड्रोन भेजा था.

यह भी पढ़ेंः डोनाल्ड ट्रंप के एक फैसले से 1000 बांग्लादेशियों पर टूटा मुसीबत का पहाड़, डरी मोहम्मद यूनुस की सरकार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-ओमान का समझौता ट्रंप को देगा झटका, होर्मुज स्ट्रेट में अब क्या होगा?
ईरान-ओमान का समझौता ट्रंप को देगा झटका, होर्मुज स्ट्रेट में अब क्या होगा?
रूस में हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोही, अब तक 11 की मौत, 6 लापता
रूस में हिमस्खलन की चपेट में आए पर्वतारोही, अब तक 11 की मौत, 6 लापता
Xप्लेन: टूटी हड्डियां, उखड़े बाल और फांसी! ईरानी जुड़वां बहनें विरोध की कैसे चुका रहीं कीमत?
टूटी हड्डियां, उखड़े बाल और फांसी! ईरान में दो बहनें क्यों चुका रहीं कीमत?
जर्मनी में AfD की ऐतिहासिक जीत, बनी सबसे बड़ी पार्टी; बहुमत से कितनी दूर?
जर्मनी में AfD की ऐतिहासिक जीत, बनी सबसे बड़ी पार्टी; बहुमत से कितनी दूर?

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
VIDEO: BRS MLC की अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC की अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
अनंत सिंह और नीरज कुमार आमने-सामने बैठे, क्या हुई बात? जानें
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
ईशान किशन की सेहत पर गर्लफ्रेंड ने जताई चिंता, 'चेन्नई की झुलसा देने वाली गर्मी...'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
CJI सूर्यकांत की सख्ती, कहा- '...आप मेरे रिटायरमेंट का इंतजार कर रहे हैं'
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget