एक्सप्लोरर

वैक्सीन लगवा चुके विदेशी पर्यटकों को 9 अगस्त से दी जाएगी सऊदी अरब में एंट्री

सऊदी अरब ने विदेशी पर्यटकों को 9 अगस्त से देश में एंट्री देने का फैसला किया है. हालांकि अभी भी केवल वैक्सीनेटेड विदेशी पर्यटकों को ही एंट्री दी जाएगी.

सऊदी अरब 9 अगस्त (सोमवार) से वैक्सीनेटेड विदेशी पर्यटकों को अपनी सीमा में एंट्री देगा. कोरोना महामारी की वजह से बीते 17 महीनों से विदेशी पर्यटकों को देश में एंट्री नहीं मिल रही थी. इससे पहले एक अगस्त से टूरिस्ट वीजा धारकों की देश में एंट्री पर लगे बैन को खत्म कर दिया गया था. सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी गई है. 

सऊदी अरब की मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इस साल दुनियाभर के मुसलमानों को उमरा की भी इजाजत देने का फैसला किया गया है. दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए उमरा की शुरुआत 10 अगस्त से होगी. हज और उमरा कमेटी के सदस्य हानी अली अल हरीरी ने सरकारी अल अरबिया टीवी से पुष्टि की है कि उमरा की इच्छा रखनेवाले दुनिया भर में करीब 6 हजार एजेंसियों और 30 ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए यात्रा की बुकिंग करवा सकेंगे. इसबार करीब 500 कंपनियां विदेशी पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयारी कर रही हैं. इस शर्त के साथ कि उनका टीकाकरण कोविड-19 के खिलाफ पूरा हो चुका होगा. उमरा करानेवाली सऊदी कंपनियां रहने की जगह, यातायात के साधन और सभी सेवाएं मुहैया कराएंगी.

सऊदी अरब के पर्यटन मंत्रालय ने दी ये जानकारी 

सऊदी अरब के पर्यटन मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा, "जिन यात्रियों ने सऊदी सरकार द्वारा मंजूर की गई फाइजर, एस्ट्राजेनेका, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन लगवाई है. उन्हें क्वारंटीन में जाए बिना देश में प्रवेश दी जाएगी. जो पर्यटक वीजा प्राप्त करना चाहते हैं वे स्पिरिट ऑफ सऊदी वेबसाइट (visitsaudi.com) के जरिए आवेदन कर सकते हैं. यदि यात्री आगमन के समय वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाते हैं, तो उन्हें अनिवार्य क्वारंटीन में जाने की जरूरत नहीं होने वाली है. इसके अलावा, उन्हें निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी."

ये भी पढ़ें :-

Afghanistan News: तालिबान ने अफगानिस्तान की दूसरी प्रांतीय राजधानी शेबर्गन शहर पर कब्जा किया- रिपोर्ट

India-UAE Travel Guidelines: यूएई की यात्रा से पहले जान लें कोविड वैक्सीनेशन और क्वारंटीन से जुड़े ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget