एक्सप्लोरर

India-UAE Travel Guidelines: यूएई की यात्रा से पहले जान लें कोविड वैक्सीनेशन और क्वारंटीन से जुड़े ये नियम

यूएई के भारत से ट्रैवल बैन हटाने के बाद दोनों देशों के बीच कई उड़ानें फिर से शुरू होने जा रही हैं. हालांकि केवल ट्रांजिट पैसेंजर्स और यूएई के रेजिडेंट्स को ही यात्रा करने की अनुमति है.

संयुक्त अरब अमीरात के भारत से ट्रांजिट पैसेंजर्स के लिए ट्रैवल बैन हटाने के बाद दोनों देशों के बीच कई फ्लाइट सर्विस शनिवार यानी आज से शुरू होंगी. चेन्नई, कोच्चि, बेंगलुरु, त्रिवेंद्रम और नई दिल्ली जैसे शहरों से अबू धाबी के लिए उड़ानें आज से फिर से शुरू होने जा रही हैं. इसके अलावा,एतिहाद एयरवेज 10 अगस्त से यूएई के लिए तीन और शहरों अहमदाबाद, हैदराबाद और मुंबई से फ्लाइट शुरू करेगी.
 
वहीं, भारत से शारजाह और दुबई के लिए उड़ानें गुरुवार को शुरू हो गई थीं. यूएई एयरलाइंस एयर अरबिया और एमिरेट्स की एक-एक फ्लाइट  5 अगस्त को केरल के कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुईं. इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सभी भारतीय यात्री संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा नहीं कर सकते हैं. केवल ट्रांजिट पैसेंजर्स और संयुक्त अरब अमीरात के रेजिडेंट्स को यात्रा करने की अनुमति है.

प्रतिबंधों में ढील के बाद यूएई की यात्रा कैसे करें
स्टेप 1: दुबई के रेजिडेंट्स को जीडीआरएफए (जनरल डायरेक्टर ऑफ रेजीडेंसी एंड फॉरेन अफेयर्स) की मंजूरी के लिए आवेदन करना होगा. अबू धाबी और शारजाह के रेजिडेंट्स को आईसीए (फेडरल अथॉरिटी ऑफ आइडेंटिटी एंड सिटिजनशिप) की मंजूरी के लिए आवेदन करना होगा.

स्टेप 2: संयुक्त अरब अमीरात के रेजिडेंट्स को यूएई द्वारा अप्रूव कोविड -19 वैक्सीन की दोनों डोज लेने की बात साबित करने के लिए एक सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा. इसके साथ ही वैक्सीन की दूसरी डोज यात्रा से कम से कम 14 दिन पहले ली गई हो. यूएई ने स्पुतनिक वी, ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका,फाइजर-बायोएनटेक, मॉडर्ना, जॉनसन एंड जॉनसन, सिनोफार्म और नोवावैक्स वैक्सीन को अप्रूव किया हुआ है. 

स्टेप 3: एक बार जब आपको जीडीआरईए/आईसीए से अप्रूवल मिल जाता है तो आप टिकट बुक कर सकते हैं.

स्टेप 4: यात्रियों को डिपार्चर से 72 घंटे पहले पीसीआर टेस्ट कराना होगा. क्यूआर कोड के साथ रिजल्ट 'रजिस्टर अराइवल' पोर्टल पर अपलोड किए जाने चाहिए.पोर्टल को smartservices.ica.gov.ae पर जाकर एक्सेस किया जा सकता है.

स्टेप 5: यदि डिपार्चर एयरपोर्ट सुविधा देता है तो कोई यात्री रैपिड पीसीआर टेस्ट का विकल्प चुन सकता है.

सभी यात्रियों के लिए 10 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य 
यूएई पहुंचने पर सभी यात्रियों को 10 दिनों के लिए अनिवार्य रूप से क्वारंटीन रहना होगा. इसके अलावा, यात्रियों को क्वारंटीन पीरियड के दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटीज की ओर से दिया गया मेडिकली अप्रूव्ड ट्रैकिंग रिस्टबैंड पहनना होगा. आइसोलेशन वाले यात्रियों को चौथे और आठवें दिन पीसीआर टेस्ट भी कराना होगा. 

 
यह भी पढ़ें- 
अमेरिका ने भारत को वैक्सीन की सिर्फ 75 लाख डोज दी, जो पर्याप्त नहीं- अमेरिकी सांसद

भारत को कोविड-19 वैक्सीन मिलने में क्यों हो रही देरी, अमेरिका ने दिया ये जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
फिलिस्तीन पर भारत क्या है स्टैंड, साफ किया रुख
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'
हॉर्मुज को लेकर ट्रंप के दावे की ईरान ने उड़ाई धज्जियां, कहा- 'सब झूठ'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget