एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान में वापसी करेगी अमेरिकी सेना! ट्रंप ने गड़ाई इस एयरबेस पर निगाह, जानें चीन से क्या है कनेक्‍शन

USA News: अमेरिका एक बार फिर से अफगानिस्तान में वापसी की योजना बना रहा हैं. ट्रंप चाहते हैं कि सीमित मात्रा में अमेरिकी सैनिक बगराम एयरबेस पर तैनात रहे.

USA News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में घोषणा की है कि अमेरिका अफगानिस्तान के बगराम एयरबेस पर अपनी सैन्य उपस्थिति फिर से स्थापित करने पर विचार कर रहा है.  ट्रंप का दावा है कि वर्तमान में इस एयरबेस पर चीन का नियंत्रण है और अमेरिका यहां एक छोटी सैन्य टुकड़ी तैनात करके चीन के बढ़ते प्रभाव को नियंत्रित करना चाहता है.

वहीं तालिबान ने ट्रंप के चीन के कब्‍जे के दावे को खारिज किया है. आइये जानते हैं कि बगराम एयरबेस अमेरिका के लिए इतना जरूरी क्यों है और चीन की नजर इस पर क्यों है. 

बगराम एयरबेस का रणनीतिक महत्व

बगराम एयरबेस अफगानिस्तान के परवान प्रांत में स्थित है और यह अमेरिका के लिए रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है. यह एयरबेस चीन के परमाणु ठिकानों से मात्र एक घंटे की दूरी पर स्थित है, जिससे अमेरिका यहां से चीन पर निगरानी रख सकता है. 1950 के दशक में सोवियत संघ द्वारा निर्मित इस बेस का उपयोग 1979 में अफगानिस्तान पर आक्रमण के दौरान रूसी सेना के मुख्य ठिकाने के रूप में किया गया था. बाद में 2001 में अमेरिका ने इस पर कब्जा कर इसे अपने सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक बनाया.

तालिबान ने खारिज किया दावा 

ट्रंप के दावे के विपरीत तालिबान ने बगराम एयरबेस पर चीन के नियंत्रण के आरोपों को खारिज किया है. तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इन दावों को 'भावनात्मक' और 'गलत सूचना पर आधारित' बताया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान में चीनी सैनिकों की उपस्थिति नहीं है.

जानें क्यों बगराम एयरबेस है इतना अहम

बगराम एयरबेस, जिसे कभी 'अफगानिस्तान की गुआंतानामो जेल' कहा जाता था, में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए द्वारा अल-कायदा के आतंकवादियों से पूछताछ की जाती थी. इस विशाल बेस में 10,000 अमेरिकी सैनिकों के रहने की क्षमता थी, जिसमें स्विमिंग पूल, सिनेमा, स्पा और बर्गर किंग जैसे रेस्तरां भी शामिल थे.

 फरवरी 2020 में, ट्रंप ने तालिबान के साथ सैनिकों की वापसी पर चर्चा की थी जिसे बाद में राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में लागू किया गया. हालांकि अब ट्रंप का मानना है कि चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बगराम एयरबेस पर अमेरिकी उपस्थिति आवश्यक है.

चीन बढ़ा रहा है अफगानिस्तान में अपना प्रभाव 

चीन ने हाल में ही अफगानिस्तान में अपना प्रभाव बढ़ाया है. चीन की कंपनियों ने साल 2023 में कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए थे . हालांकि चीन का कहना है कि उसका एक सैनिक अफगानिस्तान में नहीं ही. चीन की नजर अफगानिस्‍तान के अरबों डॉलर के लिथियम भंडार और तेल तथा खनिजों पर है. चीन चाहता है कि अफगानिस्‍तान बीआरआई में शामिल हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं', असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
'कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं', असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

वीडियोज

Manikarnika Ghat मामले पर भ्रमक वीडियो फैलाने के मामले में पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन | Varanasi
PM Modi Assam Visit: महाराष्ट्र मेयर पर सस्पेंस खत्म? पीएम मोदी का बड़ा संकेत! | Maharastra Mayor
Haryana: Nuh में KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो की जलकर मौत | Road Accident | ABP News
Superfast News: सुबह की बड़ी खबरें | PM Modi | Manikarnika Ghat | Maharashtra New Mayor | ABP News
AI Startups के लिए Budget 2026 कैसे Game-Changer हो सकता है | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं', असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
'कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं', असम में बोले PM मोदी, 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी दिखाई हरी झंडी
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
माघ मेला 2026: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का रथ प्रशासन ने रोका, भीड़ को देखते हुए पैदल जाने को कहा
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
रोहित शर्मा और विराट कोहली 6 महीने बाद उतरेंगे भारत के लिए खेलने, जानें अगली वनडे सीरीज कब?
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
निक्की तंबोली की आंखों में हो गया था सिस्ट, हुई सर्जरी, मुश्किल वक्त में सहारा बने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल
निक्की तंबोली की आंखों में हो गया था सिस्ट, हुई सर्जरी, बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल बने सहारा
ग्रीनलैंड को लेकर भड़के ट्रंप ने 8 देशों पर लगाया 10% टैरिफ, अब यूरोपीय यूनियन ने उठाया बड़ा कदम, अमेरिका की बढ़ेंगी मुश्किलें
ग्रीनलैंड को लेकर भड़के ट्रंप ने 8 देशों पर लगाया टैरिफ, अब EU ने उठाया बड़ा कदम, US की बढ़ेंगी मुश्किलें
कितने पढ़े-लिखे हैं 27 गेंदों में शतक लगाने वाले साहिल चौहान, भारत में कहां से है इनका ताल्लुक?
कितने पढ़े-लिखे हैं 27 गेंदों में शतक लगाने वाले साहिल चौहान, भारत में कहां से है इनका ताल्लुक?
बिना गारंटी इस योजना में मिल जाता है 20 लाख तक का लोन, 8वीं पास की फाइल भी होती है पास
बिना गारंटी इस योजना में मिल जाता है 20 लाख तक का लोन, 8वीं पास की फाइल भी होती है पास
Embed widget