एक्सप्लोरर

चीन से हुई जंग तो हफ्ते भर भी नहीं टिक पाएगा अमेरिका! जानें किसके दावे ने निकाल दी 'सुपर पावर' की हेकड़ी

US Congress Warning: अमेरिकी कांग्रेस के सिमुलेशन में दावा किया गया कि चीन के साथ युद्ध में अमेरिका एक हफ्ते में हथियार खत्म कर देगा.

US China Relations: अमेरिकी कांग्रेस की ओर से आयोजित एक सिमुलेशन के मुताबिक, चीन के साथ जंग की स्थिति में अमेरिका कुछ ही दिनों में अपनी मिसाइलें खत्म कर लेगा और संघर्ष में हार का सामना करेगा.

गुरुवार (5 दिसंबर) को हाउस सेलेक्ट कमेटी ऑन चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से आयोजित इस सिमुलेशन में कांग्रेस के सदस्यों और विशेषज्ञों ने अमेरिकी रक्षा उद्योग की सीमाओं पर सवाल उठाए गए. उन्होंने बताया कि अमेरिकी सेना को सही समय पर आपूर्ति देने में यह उद्योग अक्षम है, जिससे जंग जीतना असंभव हो सकता है.

ताइवान और इंडो-पैसिफिक में चीन का बढ़ता दबदबा

यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब ताइवान और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन की आक्रामकता बढ़ रही है. इस क्षेत्र में कई देश अमेरिका के सहयोगी हैं, जिसमें ताइवान भी शामिल है. ऐसे में किसी भी सैन्य संघर्ष की स्थिति में अमेरिका को इसमें शामिल होना ही पड़ेगा.

हाउस सीसीपी कमेटी के प्रमुख जॉन मोलनार ने चेतावनी दी कि मौजूदा हालात में अमेरिका चीन के साथ जंग जीतने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने कहा, “हमारा रक्षा औद्योगिक आधार पीआरसी (पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना) के साथ संघर्ष को रोकने और जीतने की क्षमता नहीं रखता है,"

चीन पर निर्भरता से बढ़ी समस्या

कमेटी के रैंकिंग सदस्य और डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि राजा कृष्णमूर्ति ने सिमुलेशन में सामने आई समस्याओं पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अमेरिकी रक्षा उत्पादन क्षमता में बड़े अंतर हैं और यह उद्योग कई अहम खनिजों के लिए चीन पर निर्भर है.

कृष्णमूर्ति ने कहा, "इतिहास बताता है कि आक्रामकता रोकने और दुनिया को किसी और विनाशकारी संघर्ष से बचाने के लिए हमें अभी एक मजबूत रक्षा औद्योगिक आधार की जरूरत है."

यूक्रेन को दिए हथियारों के बाद आई कमी 

एंडुरिल इंडस्ट्रीज के चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर क्रिश्चियन ब्रोज ने बताया कि सिमुलेशन के अनुसार, अमेरिका एक हफ्ते से भी कम समय में अपने हथियार खत्म कर देगा. उन्होंने कहा कि यूक्रेन को दिए गए हथियारों के चलते अमेरिका के पास अब सामरिक क्षमता की कमी हो गई है.

इस चेतावनी को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलिवन ने भी दोहराया. उन्होंने कहा, "अगर चीन के साथ पूर्ण युद्ध होता है, तो अमेरिकी हथियार बहुत तेजी से खत्म हो जाएंगे. यह एक गंभीर चिंता का विषय है."

ये भी पढ़ें:

देश में खुलेंगे 85 केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय, दिल्ली मेट्रो के लिए आई गुड न्यूज! कैबिनेट बैठक में हुए ये फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget