एक्सप्लोरर

Coronavirus: अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 1552 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 15.70 लाख के पार

दुनियाभर के कुल कोरोना मरीजों में से करीब एक तिहाई अमेरिका से ही हैं. यही नहीं, संक्रमण से दुनियाभर की करीब एक तिहाई मौतें भी अमेरिका में ही हुई हैं.

Coronavirus: अमेरिका दुनिया में कोरोना वायरस का कैपिटल बन गया है. यहां महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है. मंगलवार को अमेरिका में 20,289 नए केस सामने आए और 1,552 कोरोना पीड़ितों की मौत हुई है. जबकि इससे एक दिन पहले अमेरिका में 22,630 नए केस आए थे और 1,003 लोगों की मौत हुई थी. पूरी दुनिया के करीब एक तिहाई कोरोना मरीज अमेरिका में ही हैं. यहां साढ़े 15 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके हैं. न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी, कैलिफॉर्निया में सबसे ज्यादा मामले देखने को मिल रहे हैं.

अमेरिका में अबतक 93,533 लोगों की मौत वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बुधवार सुबह तक बढ़कर 15 लाख 70 हजार पार हो गई. वहीं कुल 93,533 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि तीन लाख 61 हजार लोग ठीक भी हुए हैं. अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में सबसे ज्यादा 362,630 केस सामने आए हैं. सिर्फ न्यूयॉर्क में ही 28,648 लोग मारे गए हैं. इसके बाद न्यू जर्सी में 151,014 कोरोना मरीजों में से 10,591 लोगों की मौत हुई. इसके अलावा मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस भी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

राष्ट्रपति ट्रंप का डब्लूएचओ के खिलाफ कड़ा रूख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को चीन के हाथ की ‘कठपुतली’ बताया है. ट्रंप का दावा है किया कि अगर उन्होंने चीन से यात्रा पर प्रतिबंध नहीं लगाए होते तो कोरोना वायरस से देश में और लोगों की मौत हुई होती जिसका स्वास्थ्य एजेंसी ने ‘विरोध’ किया था. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, “वे (डब्ल्यूएचओ) चीन के हाथ की कठपुतली हैं. सही ढंग से कहा जाए तो वे चीन केंद्रित हैं. लेकिन वे हैं चीन के हाथ की कठपुतली ही.”

ट्रंप ने एक सवाल के जवाब में कहा, “मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत खराब काम किया है. अमेरिका उन्हें हर साल 45 करोड़ डॉलर देता है. चीन उनको साल में 3.8 करोड़ डॉलर का भुगतान करता है.”

ये भी पढ़ें-

विशेष: अमेरिका का 'ब्रह्मास्त्र'-अमेरिका के एक ही वार से कैसे ध्वस्त हो जाएगा चीन?

विश्व स्वास्थ्य सभा में चीन को झटका, कोरोना वायरस के मानव शरीर में फैलने की होगी जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई
US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget