एक्सप्लोरर

Coronavirus: अमेरिका में कल आए 53 हजार नए मामले, अबतक 53 लाख लोग कोरोना संक्रमित

कोरोना महामारी का सबसे ज्यादा कहर दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका पर बरपा है. यहां सबसे ज्यादा कोरोना मरीज हैं और सबसे ज्यादा मौतें भी यहीं हुई है.

वॉशिंगटन: अमेरिका में एक बार फिर एक दिन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार से ज्यादा बढ़ी है. बीते दिन अमेरिका में कोरोना संक्रमण के 52,956 मामले आए और 1,404 लोगों की मौत हुई. इससे एक दिन पहले 49,800 नए मामले दर्ज किए गए थे और 569 मौत हुई थी. बीते दिन कोरोना से दुनिया में सबसे ज्यादा मौते अमेरिका में हुई और सबसे ज्यादा मामले भारत में दर्ज किए गए.

अबतक 3.15% लोगों की मौत कोरोना संक्रमण पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बुधवार सुबह तक बढ़कर 53 लाख 4 हजार पहुंच गई. वहीं अबतक 1 लाख 67 हजार 596 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अबतक 27.55 लाख लोग ठीक भी हुए हैं, जो कुल संक्रमितों का 51 फीसदी है. 23 लाख 81 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि ये लोग अभी भी वायरस से संक्रमित हैं. कुल 3.15 फीसदी कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है.

कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका के सबसे बड़े राज्यों में से एक कैलिफॉर्निया कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है. राज्य में 5 लाख 85 हजार से ज्यादा संक्रमण के मामले अभी तक सामने आ चुके हैं. साथ ही इस राज्य में 10,649 लोगों की मौत हुई है. वहीं एक वक्त देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहा न्यूयॉर्क अब चौथे नंबर पर है, जहां 4 लाख 51 हजार मामले अभी तक आ चुके हैं. मौत के मामले में अभी भी यह पूरे देश में सबसे ऊपर है. राज्य में संक्रमण से 32,857 लोगों की मौत हुई.

इनके अलावा फ्लोरिडा, न्यू जर्सी, टेक्सस, इलिनॉय समेत कई अन्य राज्य इससे काफी प्रभावित हैं. देश के 17 राज्यों में 1 लाख से ज्यादा मामले आए हैं, जबकि ज्यादातर राज्यों में मृतकों का आंकड़ा एक हजार से ऊपर पहुंच चुका है. बीते दिन कैलिफोर्निया में 11812, टेक्सस में 7693, फ्लोरिडा में 5831, जियोर्जिया में 3563, इलिनॉय में 1549, टेनेसी में 1001, वर्जीनिया में 996 नए मामले सामने आए हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका ने रूस की कोरोना वैक्सीन पर जताया संदेह, पुतिन ने बताया बेहद प्रभावशाली अमेरिका: भारतीय मूल की कमला हैरिस होंगी उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget