एक्सप्लोरर

अमेरिकी उपराष्ट्रपति पेंस की पूर्व सलाहकार ने ट्रम्प को वायरस से निपटने में बताया असफल, बाइडेन का किया समर्थन

ओलिविया ट्रोये, ट्रम्प प्रशासन की हालिया सदस्य हैं जो राष्ट्रपति के खिलाफ सामने आई हैं. उन्होंने मतदाताओं से ट्रम्प को दूसरा कार्यकाल नहीं देने की अपील की है

वाशिंगटनः अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस की पूर्व सलाहकार और व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस कार्यबल में जिम्मेदारी निभा चुकी ओलिविया ट्रोये ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार कहा था कि कोविड-19 कुछ मामलों में अच्छा है क्योंकि यह ‘घिनौने लोगों’ से उन्हें हाथ मिलाने से रोकता है.

उल्लेखनीय है कि ट्रोये ट्रम्प प्रशासन की हालिया सदस्य हैं जो राष्ट्रपति के खिलाफ सामने आई हैं और उन्होंने मतदाताओं से उन्हें (ट्रम्प को) दूसरा कार्यकाल नहीं देने की अपील की है. ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि वह ट्रोये को नहीं जानते हैं जो पेंस की आंतरिक सुरक्षा सलाहकार रह चुकी हैं.

ट्रम्प के खिलाफ रिपब्लिकन मतदाताओं के समूह ने गुरुवार को वीडियो को जारी किया जिसमें ट्रोये ने कहा कि ट्रम्प के साथ काम करना ‘भयानक’ था. उन्होंने कहा कि ट्रम्प दोबारा निर्वाचित होने को लेकर अधिक चिंतित हैं बजाय देश की कोरोना वायरस से रक्षा करने के.

ट्रोये ने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि वह किसी की फिक्र नहीं करते, सिवाय खुद के.’’ उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘अगर राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस को गंभीरता से लिया होता या अगर वह वास्तव में यह बताने की कोशिश करते कि वे कितने गंभीर हैं, तो वह संक्रमण की दर को कम कर सकते थे, वह कई जिंदगियों को बचा सकते थे.’’ गौरतलब है कि चुनाव प्रचार करने विस्कोंसिन जा रहे ट्रम्प ने पत्रकारों से कहा, ‘‘उन्होंने (ट्रोये) उपराष्ट्रपति के साथ काम किया है.वह निम्न श्रेणी की व्यक्ति के तौर पर कार्यबल में थीं.मुझे नहीं पता कि वह कौन हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मेरी जानकारी है मैंने कभी उनसे मुलाकात नहीं की. वह शायद कमरे में थीं. मुझे नहीं पता वह कौन है. वह मुझे नहीं जानती हैं.वह महज अन्य व्यक्तियों की तरह वहां थी. सीएनएन हो या वाशिंगटन पोस्ट वे हमेशा नकारात्मक बाते ही कहेंगे.’’

इस बीच, पूरी जिंदगी रिपब्लिकन रहीं ट्रोये ने कहा कि उनकी योजना नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प के डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के पक्ष में मतदान करने की है. इस बीच, व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जूड डीर ने ट्रोये के दावे का खंडन किया है और उसे पूरी तरह झूठ करार दिया है.

यह भी पढ़ें-

अमीर देशों की टोली जहां बसती है सिर्फ दुनिया की 13% आबादी, 51% कोरोना वैक्सीन खरीद डाली: ऑक्सफैम

दुनियाभर में कोरोना से 9.50 लाख लोगों की मौत, कुल तीन करोड़ संक्रमितों में से 2.20 करोड़ हुए ठीक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget