एक्सप्लोरर

US China Tension: ताइवान पहुंचीं अमेरिकी सीनेटर मार्शा चीन पर दहाड़ी, बोलीं- शी जिनपिंग मुझे डरा नहीं सकते

Taiwan News: चीन की धमकियों के बावजूद महीनेभर में चौथा अमेरिकी डेलिगेशन ताइवान पहुंच गया. अमेरिकी सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न ने कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उन्हें डराते नहीं हैं.

Marsha Blackburn Taiwan Visit: अमेरिकी सीनेट शस्त्र समिति की सदस्य और रिपब्लिकन पार्टी (Republican Party) की टेनेसी से सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न (Marsha Blackburn) देर रात ताइवान (Taiwan) की राजधानी ताइपे (Taipei) पहुंचीं. यह एक महीने के भीतर किसी अमेरिकी राजनेता द्वारा ताइवान की चौथी यात्रा है. मार्शा ब्लैकबर्न अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रही हैं, जो ताइवान पहुंची हैं.

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ऐसे समय ताइवान पहुंचा है जब चीन बुरी तरह से गुस्से में है और द्वीपीय देश के आसपास आए दिन सैन्य अभ्यास कर रहा है. अमेरिकी हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी की यात्रा के वक्त चीन ने अमेरिका को ताइवान से दूर रहने के लिए चेताया था और नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी. पेलोसी के ताइवान में कदम रखते के कुछ ही देर में चीन ने सैन्य अभ्यास की घोषणा कर ताइवान के आसपास आक्रामक युद्धाभ्यास किया था. 

ताइपे से चीन को मार्शा की चेतावनी

ताइपे पहुंचते ही मार्शा ब्लैकबर्न ने ट्वीट किया, ''बीजिंग को संदेश देने के लिए अभी ताइवान में उतरी हूं कि हमें धमकाया नहीं जा सकता है. अमेरिका दुनिया भर में स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए दृढ़ है और हमारे राष्ट्र और हमारे सहयोगियों को कमजोर करने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं करेगा.''

एक अन्य ट्वीट में मार्शा ब्लैकबर्न ने लिखा, ''यह समय है कि हम लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति ताइवान की प्रतिबद्धता को पुरस्कृत करने पर ध्यान केंद्रित करें और सुनिश्चित करें कि उसके पास कम्युनिस्ट चीन और बुराई की नई धुरी का मुकाबला करने के लिए जरूरी संसाधन हैं. इसलिए मैं ताइवान में हूं.'' उन्होंने कहा कि वह चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के आगे कभी नहीं झुकेंगी.

''मुझे जिनपिंग डराते नहीं''

मार्शा ने कहा, ''मैं ताइवान और उसकी स्वतंत्रता और लोकतंत्र के अधिकार के साथ खड़ी रहूंगी. मैं शी जिनपिंग से डरती नहीं हूं.'' मार्शा ने ताइवान की राष्ट्रपति साइ इंग वेन को उन्हें आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद कहा. वहीं, ताइवान ने अमेरिकी सीनेटर की यात्रा पर कहा, ''क्षेत्रीय तनाव के बीच यह यात्रा सीनेटर के ताइवान को ठोस समर्थन की पुष्टि करती है. हम दोतरफा संबंधों और इंडो पेसिफिक सुरक्षा को आगे बढ़ाते हुए उनके 3 दिन के सुखद प्रवास की कामना करते हैं.''

प्रतिनिधिमंडल के ताइवान पहुंचने पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, ''कांग्रेस के सदस्य और चुने हुए अधिकारी सालों से ताइवान गए हैं और ऐसा करना जारी रखेंगे और यह हमारी लंबे समय से चली आ रही 'एक चीन' नीति के अनुरूप और संगत है.'' अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, ''संयुक्त राज्य अमेरिका ने जिम्मेदार, स्थिर और दृढ़ तरीके से कार्य करना जारी रखा है. प्रशासनिक स्तर पर ताइवान के प्रति हमारी नीति दशकों से एक जैसी रही है और हम अपनी 'एक चीन' नीति के लिए प्रतिबद्ध हैं. हम इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए और लंबे समय से चली आ रही हमारी नीति के अनुरूप ताइवान का समर्थन करने के लिए शांत और दृढ़ कदम उठाना जारी रखेंगे.''

ये भी पढ़ें

Taiwan China Tension: ताइवान ने चीन को सबक सिखाने के लिए कसी कमर, रक्षा बजट में की रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी

अक्टूबर में होने वाले भारत-अमेरिका सैन्याभ्यास पर चीन ने जताई आपत्ति, भारत ने किया खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget