एक्सप्लोरर

वियतनाम युद्ध के हीरो और अमेरिकी सीनेटर जॉन मैक्केन का निधन

अमेरिकी सीनेटर और वियतनाम युद्ध के हिरो जॉन मैक्केन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. मैक्केन का शनिवार को शाम 4.28 बजे आखिरी सांस ली.

वॉशिंगटन: अमेरिकी सीनेटर और वियतनाम युद्ध के हिरो जॉन मैक्केन का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है. मैक्केन ने शनिवार को शाम 4.28 बजे आखिरी सांस ली. मैक्केन के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी. मैक्केन का जन्म 29 अगस्त, 1936 को पनामा कैनाल जोन में हुआ था. वो जुलाई 2017 से ब्रेन ट्यूमर का इलाज करा रहे थे. मैक्केन के परिवार ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि वो इलाज बंद कर रहे हैं.

दो बार राष्ट्रपति की दौड़ से बाहर हुए मैक्केन वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, सीनेट में तीन दशक तक एरिजोना का प्रतिनिधित्व करने वाले मैक्केन दो बार राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हुए. लेकिन एक बार ही राष्ट्रपति पद के चुनाव का उम्मीदवार बन पाए. साल 2000 में वो जॉर्ज डब्ल्यू बुश से प्राइमरी चुनाव में हार गए और इस तरह से राष्ट्रपति चुनाव से बाहर गए, जबकि 2008 में रिपब्लिकन पार्टी से प्राइमरी का चुनाव तो जीत गए, लेकिन राष्ट्रपति चुनाव में वो ड्रेमोक्रेट उम्मीदवार ओबामा से हार गए.

बीमारी के बाद भी सक्रिय रहे मैक्केन सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, मैक्केन ने दिसंबर 2017 से वॉशिंगटन छोड़ दिया था. उनके जाने से सीनेट के गलियारों और टेलीविजन स्टूडियो में एक खालीपन पैदा हो गया था. इन जगहों पर वो दशकों तक बने रहे. हाल के महीनों में वो पूरी तरह से शांत नहीं थे, उन्होंने अपने ट्वीट और बयानों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला किया. यह दिखाता है कि बीमार होने के बावजूद भी उनकी राजनीतिक इच्छाशक्ति खत्म नहीं हुई थी.

ओबामाकेयर को एक वोट से दिलाई जीत मैक्केन ने बार-बार यह साफ किया कि वो ट्रंप और उनकी 'अमेरिका फर्स्ट' की विचारधारा को वैश्विक नेतृत्व के मूल्यों और परंपराओं से भटकाव के तौर पर देखते हैं. मैक्केन की ट्रंप से सबसे नाटकीय अलगाव उनके 19 जुलाई 2017 को ब्रेन कैंसर के घोषणा के नौ दिन बाद हुई. मैक्केन सर्जरी के बाद सीनेट रूम लौटे थे और उन्होंने एफोर्डेबल केयर एक्ट की जगह रिपब्लिकन योजना को लाने को विफल कर दिया. इसमें उनके एक वोट से सारा खेल पलट गया था और ट्रंप के सपनों पर पानी फिर गया था.

ट्रंप पर लगातार बरसते रहे मैक्केन अपने अंतिम सार्वजनिक कार्यों में उन्होंने ट्रंप की जुलाई में पुतिन के साथ शिखर सम्मेलन पर जमकर बरसे. मैक्केन ने इस सम्मेलन में ट्रंप के प्रदर्शन को अपनी याद में अमेरिकी राष्ट्रपति के सबसे अपमानजनक प्रदर्शनों में एक बताया था. मैक्केन के पारिवारिक मित्रों ने कहा कि मैक्केन ने बीते साल अपने अंतिम संस्कार की योजना तैयार कर ली थी और उनके परिवार ने कहा कि ट्रंप को आमंत्रण नहीं दिया गया है.

शर्मसार हुई मानवता: सरकारी चिट्ठियों के चक्कर में 12 दिन तक अस्पताल में पड़ी रही मृत महिला, शव में लगे कीड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
ब्रिटिश काउंसलर को पाकिस्तान ने किया डिटेन, की थी कश्मीरियों के हक की बात
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
10 करोड़ का जुर्माना लगाने की तैयारी! कनाडा में फर्जी इमिग्रेशन एजेंटों सख्त एक्शन
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Explained: पाकिस्तान में सोच-समझकर घटाई हिंदूओं की आबादी! कैसे 79 साल में 14.6% से सिर्फ 1.7% बचे?
PAK में कैसे 79 साल में सिर्फ 1.7% हिंदू बचे? सोच-समझकर घटाई आबादी!

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget