एक्सप्लोरर

Jaahnavi Kandula Case: भारतीय छात्रा की मौत पर अमेरिका में सिएटल शहर के मेयर ने मांगी माफी, कहा- यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं

Jaahnavi Kandula Death Case: अमेरिका में पुलिस की गाड़ी की टक्कर से भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत पर सिएटल शहर के मेयर ब्रूस हैरेल ने दुख जताते हए माफी मांगी है.

Jaahnavi Kandula Accident: अमेरिका में पुलिस की गाड़ी की टक्कर से भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. विवाद को बढ़ते देख अमेरिका के सिएटल शहर के मेयर ब्रूस हैरेल ने छात्रा की दुखद मौत के लिए माफी मांगी है. गौरतलब है कि यह घटना 23 जनवरी की है, जब साउथ लेक यूनियन में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी की 23 वर्षीय छात्रा जाह्नवी कंडुला डेक्सटर एवेन्यू नॉर्थ और थॉमस स्ट्रीट के पास टहल रही थी, इसी दौरान उसे सिएटल पुलिस की गाड़ी ने टक्कर मार दी. जिसमें उसकी मौत हो गई. 

इंडिया टुडे ने सिएटल टाइम्स की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि मेयर हैरेल ने शनिवार को माफी मांगी. मेयर की माफी सिएटल क्षेत्र के दक्षिण एशियाई आप्रवासी समुदाय के लोगों के जोरदार प्रदर्शन के बाद आया. माफी के साथ ही मेयर ने पूरी जिम्मेदारी ली और कहा कि यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं था, मानव जीवन का सम्मान किया जाना चाहिए.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  मेयर के साथ प्रदर्शनकारियों की बैठक करीब डेढ़ घंटे चली, इस दौरान मेयर ने आश्वासन दिया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. समुदाय के नेताओं के अनुसार, मेयर हैरेल ने पूरी चर्चा को ध्यान से सुना और पूरी चर्चा के दौरान सहानुभूति दिखाई. 

जाह्नवी कंडुला को लेकर हुए प्रोटेस्ट 

गौरतलब है कि भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की हत्या के लिए संवेदनशीलता, सम्मान और जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों के लिए जेल की मांग करते हुए दक्षिण एशियाई समुदाय के 100 से अधिक सदस्यों ने उस स्थान पर रैली निकाली, जहां पुलिस की गाड़ी ने छात्रा को टक्कर मारी थी. प्रदर्शन के दौरान दक्षिण एशियाई समुदाय के हाथों में पोस्टर थे, जिन पर लिखा था कि 'जाह्नवी का सिएटल पुलिस विभाग से ज्यादा महत्व था' और जाह्नवी को न्याय मिले, किलर पुलिसकर्मी को जेल हो.

मामले ने फिर कैसे पकड़ा तूल'

दरअसल, इस एक्सीडेंट का एक बॉडी कैमरा फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में छात्रा को टक्कर मारने के बाद पुलिस अफसर फोन कॉल पर हंसते और मजाक करते हुए दिख रहा है. आगे पुलिस अधिकारी को कहते सुना जा सकता है कि 'उसकी कुछ खास कीमत नहीं थीं. वह मर चुकी है' यह फुटेज वायरल होने के बाद से ही मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Miss Universe: पाकिस्तान में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता पर क्यों मचा है बवाल, पाक की अंतरिम सरकार ने अब क्या किया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget