एक्सप्लोरर

US San Diego Crime: खेल-खेल में गई जान, 3 साल के भाई ने 1 साल की बहन पर चला दी गोली

US San Diego: सैन डिएगो शेरिफ विभाग ने घटनास्थल पहुंचकर देखा तो पाया कि  3 साल के बच्चे के हाथ में एक लोडेड गन थी और जमीन पर 1 साल की बच्ची पड़ी हुई थी.

US San Diego Crime: अमेरिका के सैन डिएगो शहर (San Diego) शहर के फॉलब्रुक एरिया में 3 साल के भाई ने अपनी 1 साल की बहन की गोली मारकर हत्या कर दी. ये घटना सोमवार (17 जुलाई) की है, जब 3 साल के भाई ने खेल-खेल में गोली से भरी बंदूक को पकड़ कर अपनी बहन पर चला दी. CBS8 की रिपोर्ट के अनुसार सैन डिएगो काउंटी शेरिफ विभाग के लेफ्टिनेंट जोसेफ जार्जुरा घटना के बारे में जानकारी दी.

लेफ्टिनेंट जोसेफ जार्जुरा ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि सैन डिएगो शेरिफ के पास सुबह लगभग 7.30 बजे एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि एक 3 वर्षीय बच्चे ने गलती से अपने 1 वर्षीय बहन को गोली मार दी है. सूचना मिलते के साथ ही सैन डिएगो शेरिफ पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची.

पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया
पुलिस बल ने घटनास्थल पहुंचकर देखा तो पाया कि  3 साल के बच्चे के हाथ में एक लोडेड गन थी और जमीन पर 1 साल की बच्ची पड़ी हुई थी, जिसके सिर पर गोली लगी थी. सैन डिएगो शेरिफ विभाग के लेफ्टिनेंट जोसेफ जार्जुरा ने बताया कि हम परिवार के सम्मान के खातिर उनके नाम को बताने में असमर्थ है. पुलिस ने पीड़िता को तुरंत पास के पालोमर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया.

शेरिफ विभाग ने बच्ची का नाम जारी नहीं किया जो घातक रूप से घायल हुई थी.घटना की जांच करने वाली टीम ने कहा कि विभाग की होमिसाइड यूनिट घटना के बारे में अधिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए काम कर रही है.

होमीसाइड यूनिट से संपर्क करने की सलाह
जांच करने वाली टीम ने घटना के बारे में किसी अन्य तरह की जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति को होमीसाइड यूनिट से संपर्क करने को कहा है. इसके अलावा शेरिफ विभाग की टीम ने क्राइम स्टॉपर्स का भी नंबर साझा किया है, जिस पर क्राइम रोकने हेतु सुझाव देने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें:Russia Vladimir Putin: पुतिन अपनी ही सेना पर खो रहे पकड़! क्यों रूसी सैनिकों ने खुद की यूनिट पर चलाई गोलियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget