एक्सप्लोरर

US Talk To Russia: मिसाइल सिस्टम और सैन्य अभ्यासों को लेकर रूस से बातचीत करेगा अमेरिका, यूक्रेन को लेकर है तनाव

US Talk To Russia: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस (White House) के अधिकारी ने कहा कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां अमेरिका और रूस में बातचीत के जरिए प्रगति संभव है.

US Talk To Russia: अमेरिका रूस के साथ मिसाइल प्रणालियों को लेकर बातचीत कर सकता है. व्हाइट हाउस (White House) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका रूस के साथ दोनों देशों की मिसाइल प्रणालियों और सैन्य अभ्यासों पर चर्चा करने के लिए तैयार है. दोनों देशों के बीच ये बातचीत रविवार को जिनेवा में शुरू हो सकती है. अमेरिका (America) और यूरोप ने रूस (Russia) पर अपने पड़ोसी यूक्रेन (Ukraine) पर हमले के लिए तैयारी का आरोप लगाया है. जिसके बाद अमेरिका और रूसी राजनयिक तनाव को कम करने की कोशिश में स्विट्जरलैंड में मिल रहे हैं.

रूस से बातचीत करेगा अमेरिका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस (White House) के अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां दोनों देशों के बीच आपस में बातचीत हो सकती है और ऐसा लगता है कि दोनों के बीच कुछ क्षेत्रों में प्रगति करना संभव हो सकता है. रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन में आक्रामक मिसाइल प्रणालियों (Missile Systems) की संभावना से खतरा महसूस करता है. अमेरिका का ऐसा करने का कोई इरादा नहीं है. इसलिए यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां अगर रूस इच्छुक है तो हम आपसी बातचीत के जरिए एक समझ बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Pakistan News: पाकिस्तान में पर्यटकों की जिंदगी पर बर्फबारी की मार, इस शहर में वाहनों में फंसे 21 लोगों की मौत

सैन्य अभ्यासों को लेकर चर्चा

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि रूस ने मॉस्को ने INF संधि यानी इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस ट्रीटी की तर्ज पर यूरोप में कुछ मिसाइल सिस्टम के भविष्य पर चर्चा करने में रुचि दिखाई है और हम इस पर चर्चा करने के लिए तैयार है. हालांकि उन्होंने कहा कि ये नहीं पता है कि रूस गंभीरता और विश्वास के साथ बातचीत के लिए तैयार है या नहीं. विदेश विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक अमेरिकी डिप्टी सेक्रेटरी वेंडी शेरमेन (Wendy Sherman) रविवार शाम की वार्ता के लिए रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव (Sergei Ryabkov) से मुलाकात करेंगे. बता दें कि रूस लगातार अमेरिका और उसके नेटो सहयोगी देशों पर यूक्रेन की हथियारों से मदद करने और संयुक्त सैन्य अभ्यास करने की आलोचना करता रहा है.

ये भी पढ़ें: Omicron in India: अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट का दावा- अगले महीने तक भारत में पीक पर होंगे ओमिक्रोन मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget