एक्सप्लोरर

शराब, ड्रग्स, अवैध बंदूक, टैक्स चोरी...जो बाइडेन के बेटे पर कितने मुकदमे हैं दर्ज, पिता के लिए बन गए परेशानी का सबब

Hunter Biden Gun Case: अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन पर अवैध रूप से बंदूक खरीदने के आरोप तय कर दिए गए हैं. इस मामले में उन्हें कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है.

Hunter Biden Criminal Charges: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के खिलाफ मंगलवार को महाभियोग के जांच के आदेश के बाद से अमेरिकी राजनीति में हलचल मच गई. व्हाइट हाउस ने बाइडेन के समर्थन में कहा कि उनका किसी भष्ट्राचार से कोई लेना देना नहीं है. 

बाइडेन के ऊपर आरोप लगा कि उन्होंने बराक ओबामा की सरकार में उप-राष्ट्रपति रहते हुए पद का दुरुपयोग किया और अपने बेटे हंटर बाइडेन को फायदा पहुंचाया. हंटर बाइडेन पर अमेरिकी न्यायालय में तीन मामलों में आरोप लगाए गए हैं. उन पर आरोप है कि साल 2018 में उन्होंने बंदूक खरीदने के लिए झूठ बोला था और अपने नशे के लत की जानकारी नहीं दी थी. 

द गार्जियन के मुताबिक हंटर बाइडेन ने बाद में कबूला था कि उन्होंने कोल्ट रिवॉल्वर खरीदने के लिए नशे के आदी होने की बात छुपाई थी. इस मामले में हंटर को दोषी ठहराया गया है और वह कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं. अमेरिका में इस जुर्म के लिए 10 साल तक की सजा का प्रावधान है. 

कुल तीन मामले में आरोप किए गए तय

  • हंटर बाइडेन पर रिहैब (लत छुडाने वाली जगह, अमूमन नशे की लत) से बाहर निकलते ही बंदूक खरीदने का आरोप
  • बंदूक की खरीद के लिए दिए गए फार्म में झूठ बोलने का आरोप
  • नशे के आदी होने के बावजूद बंदूक रखने का जुर्म

द गार्जियन अखबार के मुताबिक, अमेरिकी इतिहास में पहली बार हो रहा जब एक राष्ट्रपति के बेटे पर आपराधिक मुकदमा सिद्ध हुआ है. हंटर बाइडेन पर टैक्स चोरी का भी आरोप है. उनपर आरोप है कि उन्होंने लाखों डॉलर टैक्स की चोरी की है. आरोपों के अनुसार, हंटर बाइडेन 2017 और 2018 में 1.5 मिलियन डॉलर से ज्यादा की आय पर अपना कर रिटर्न समय पर दाखिल नहीं किया था. महज दो साल में उन की कमाई पर $ 100,000 से ज्यादा टैक्स बकाया था. 

बाइडेन पर जांच

हंटर बाइडेन पर आरोप तय होने से दो दिन पहले ही उनके पिता जो बाइडेन पर अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के स्पीकर केविन मैक्कार्थी ने महाभियोग की जांच को मंजूरी दी.  केविन मैक्कार्थी ने बाइडेन पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिकी जनता को अपने बेटे हंटर बाइडेन के विदेशी बिजनेस डील्स को लेकर झूठ कहा है. केविन मैक्कार्थी ने बताया कि ये जांच जो बाइडेन की ओर से "सत्ता के दुरुपयोग, बाधा और भ्रष्टाचार के आरोपों" को लेकर है. वहीं व्हाइट हाउस ने कहा है कि जो बाइडेन अपने बेटे के व्यापार से कोई ताल्लुक नहीं रखते हैं.

व्हाउट हाउस ने किया बचाव

जो बाइडेन पर कथित भष्ट्रचार को आरोप को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा कि महाभियोग की जांच एक राजनीतिक षड़यंत्र है. 

ये भी पढ़ें:

पाकिस्तानी पत्रकार ने अनंतनाग हमले पर कहा- आतंकियों को मार डालो लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget