एक्सप्लोरर

‘God save the Queen’ गन कंट्रोल पर भाषण देते अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन क्यों बोले ऐसा? वायरल हुआ वीडियो

Joe Biden Speech: अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने अपना भाषण "गॉड सेव द क्वीन, मैन" बोलकर खत्‍म कर दिया. उसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो गया है और सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा उन्‍हें ट्रोल किया जा रहा है.

Joe Biden Viral Video: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के साथ आए रोज कुछ ऐसा हो जाता है, जिससे वह सुर्खियों आ जाते हैं. बाइडेन बीते रोज कनेक्टिकट में यूनिवर्सिटी ऑफ हार्टफोर्ड के परिसर में 'गन कंट्रोल' के विषय पर बोल रहे थे, भाषण की समाप्ति के दौरान उन्‍होंने जो शब्‍द कहे, उसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. 

बाइडेन ने अपने भाषण के अंत में कहा, "गॉड सेव द क्वीन, मैन'. यह बोलने के बाद उन्‍होंने अपने दोनों हाथों को उठाया और मुट्ठी बांधकर मंच से चलते बने. अब बहुत-से लोग उनकी ये वीडियो देख-देखकर, रिएक्‍ट कर रहे हैं. अधिकतर लोग ये समझ नहीं पा रहे कि बाइडेन ने ऐसा क्‍यों बोला? उनके इन शब्‍दों का क्‍या औचित्‍य था?


‘God save the Queen’ गन कंट्रोल पर भाषण देते अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन क्यों बोले ऐसा? वायरल हुआ वीडियो 

लोगों में बाइडेन की स्पीच की चर्चा
यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, जो बाइडेन अमेरिका में बढ़ती बंदूकबाजी (गन वायलेंस) और अपराधों पर बोल रहे थे. इस मुद्दे पर उन्होंने 30 मिनट तक बात की. भाषण के अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने "गॉड सेव द क्वीन, मैन (भगवान रानी को बचाए, यार)" बोलकर समाप्‍त किया और वहां बैठे दर्शकों को भ्रमित कर दिया. उनके भाषण की क्लिप के वायरल होने के बाद ट्विटर पर #GodSavetheQueen ट्रेंड करने लगा. जहां बहुत-से अमेरिकी नागरिक, पत्रकार और राजनीति के विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि बाइडेन ने ऐसा क्यों कहा और वास्तव में "गॉड सेव द क्वीन" का क्या मतलब था?

क्वीन एलिजाबेथ के लिए बोले थे क्या ये शब्द? 
बाइडेन के भाषण को लेकर शुक्रवार देर रात व्हाइट हाउस की डिप्टी प्रेस सचिव ओलिविया डाल्टन ने मीडिया से बात की, इस दौरान डाल्टन ने कहा कि दरअसल, राष्‍ट्रपति बाइडेन "भीड़ में किसी के लिए टिप्पणी कर रहे थे," लेकिन उन्होंने आगे स्पष्ट नहीं किया. वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बाइडेन के भाषण की क्लिप शेयर करते हुए बताया कि "गॉड सेव द क्वीन" शब्‍द वास्‍तव में क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के शासन के समय ब्रिटिश राष्ट्रगान का हिस्‍सा थे. उनकी मृत्यु के बाद, उनके बेटे किंग चार्ल्स III सिंहासन पर आए और उन्‍होंने इसे "गॉड सेव द किंग" में बदल दिया.

स्पीच को लेकर ट्विटर यूजर्स ने क्रिएट किए फनी मीम्स 
बाइडेन के अजीबोगरीब बयान पर बहुत-से ट्विटर यूजर्स ने फनी मीम्स का इस्तेमाल किया और उनका मजाक बनाया. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "शायद उनका मतलब डेयरी क्वीन था. जिनके पास आइसक्रीम है,”. एक अन्य ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया, "क्या उम्मीद के मुताबिक किसी ने उन्हें बताया कि वह अमेरिका में हैं??? दयनीय!,”

'बाइडेन भूल गए क्या? अमेरिका अब ब्रिटिश उपनिवेश नहीं है'
एक और ट्विटर यूजर (@matigary) ने वीडियो के साथ ट्वीट किया, “जो बाइडेन ने कनेक्टिकट में अपना भाषण यह कहते हुए समाप्त कर दिया कि "गॉड सेव द क्वीन, मैन", फिर जल्दी से मंच से चले गए. शायद उन्हें याद नहीं है कि क्‍वीन मर चुकी है और अमेरिका अब कोई ब्रिटिश उपनिवेश नहीं है.” इसके बाद यूजर ने बाइडेन पर तंज कसते हुए लिखा, “यह वही शख्‍स है जो पुतिन और शी जिनपिंग से लड़ने की कोशिश कर रहा है.”

यह भी पढ़ें: US Green Card: ग्रीन कार्ड का इंतजार होगा खत्म, PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले बाइडेन ने दी भारतीयों को सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget