एक्सप्लोरर

आज अस्पताल से डोनाल्ड ट्रंप को मिलेगी छुट्टी, कहा- कोरोना को अपने जीवन पर हावी नहीं होने दें

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोरोना से डरना नहीं है और इसे अपने जीवन पर हावी नहीं होने देना है.

न्यूयॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है. कोरोना से संक्रमित होने के बाद 3 अक्टूबर को उन्हें वॉल्टर रीड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि आज शाम साढ़े छह बजे वे अस्पताल से निकल जाएंगे. उन्होंने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है. इसमें अपने जीवन पर हावी न होने दें.

राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट किया, “मैं आज 6:30 बजे वॉल्टर रीड मेडिकल सेंटर छोड़ दूंगा. बहुत अच्छा लग रहा है. कोविड से डरें नहीं. इसे अपने जीवन पर हावी न होने दें. हमने ट्रम्प प्रशासन के तहत वास्तव मेंकुछ शानदार दवाएं और जानकारी को विकसित किया है. मैं 20 साल पहले की तुलना में बेहतर महसूस कर रहा हूं.”

इससे पहले सोमवार को व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने बताया कि वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में तीन रातें गुजारने के बाद ट्रंप छुट्टी के लिए आतुर हैं. डॉक्टरों ने सोमवार को कहा था कि हाल के दिनों में अचानक दो बार उनका ऑक्सीजन स्तर गिर गया और उन्हें ऐसा ऐस्ट्रॉयड दिया जिसे बहुत ही बीमार व्यक्ति को ही दिये जाने की सिफारिश की जाती है.

उसके बाद भी डॉक्टरों ने कहा कि ट्रंप का स्वास्थ्य सुधर रहा है और उन्हें सोमवार को छुट्टी दी जा सकती है एवं बाकी उपचार व्हाइट हाउस में होगा. व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोस ने सोमवार को फॉक्स न्यूज से कहा, ‘‘ यह एक अहम दिन है क्योंकि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य में सुधार जारी है और वह सामान्य कामकाज पर लौटने के लिए तेयार हैं.’’

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कोरोना से संक्रमित हुईं

उधर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैली मैकइनैनी ने सोमवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं. मैकइनैनी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला के इस वायरस की चपेट में आने के बाद कोविड-19 से संक्रमित होने वाली व्हाइट हाउस की शीर्षतम अधिकारी हैं. देश में इस साल इस महामारी से अब तक दो लाख से अधिक अमेरिकी जान गंवा चुके हैं.

मैकइनैनी ने ट्वीट किया, ‘‘गुरुवार से रोजाना परीक्षण के दौरान में निगेटिव आ रही थी और सेामवार सुबह मैं कोविड-19 संक्रमित पायी गयी जबकि मुझमें कोई लक्षण भी नहीं था.’’ उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस मेडिकल यूनिट ने प्रेस के किसी भी संवाददाता, प्रोड्यूसर या सदस्य को करीबी संपर्क के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया है.

इसके साथ ही उन्होंने गुरुवार को व्हाइट हाउस में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ इसके अलावा, मुझे व्हाइट हाउस में गुरुवार को प्रेस ब्रीफिंग करने से पहले हॉप हिक्स की जांच की कोई जानकारी नहीं थी.’’ उस प्रेस मीट में उन्होंने मास्क नहीं लगाया था. राष्ट्रपति और प्रथम महिला की करीब सहयोगी हिक्स पिछले सप्ताह कोविड-19 संक्रमित होने वाली व्हाइट हाउस की पहली अधिकारी हैं. उनके बाद ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया भी कोविड-19 की चपेट में आ गए थे.

बढ़ सकती है पाकिस्तान की मुश्किलें, ब्लैक लिस्ट में होगा शामिल या नहीं, इस माह FATF करेगी फैसला 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला
फ्रांस से 114 राफेल खरीदेगा भारत, क्यों पड़ी इसकी जरूरत? जानें पूरा मामला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget