एक्सप्लोरर

US Gold Card: अप्रवासियों को अमेरिकी नागरिकता के लिए देने होंगे 5 मिलियन डॉलर, ट्रंप की नई 'गोल्ड कार्ड' योजना के बारे में जानिए

US Gold Card: अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने 5 मिलियन डॉलर में गोल्ड कार्ड योजना की घोषणा की जो अप्रवासियों को अमेरिकी नागरिकता देने का रास्ता तैयार करेगा.

US Immigrants Gold Card: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार (25 फरवरी) को एक नई "गोल्ड कार्ड" योजना की घोषणा की, जो 5 मिलियन डॉलर में बेची जाएगी और इसके माध्यम से अप्रवासियों को अमेरिकी नागरिकता लेने में आसानी होगी. यह गोल्ड कार्ड, ग्रीन कार्ड का प्रीमियम वर्जन होगा और इससे न केवल ग्रीन कार्ड के खास अधिकार मिलेंगे, बल्कि अमीर अप्रवासियों को अमेरिका में निवेश करने और नागरिकता प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा.

ओवल ऑफिस में वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक के साथ कार्यकारी आदेशों पर साइन करते हुए ट्रंप ने कहा, "हम एक गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं. आपके पास ग्रीन कार्ड है, यह गोल्ड कार्ड है. इसकी कीमत लगभग 5 मिलियन डॉलर होगी और इससे आपको ग्रीन कार्ड जैसे विशेष अधिकार मिलेंगे." उन्होंने आगे कहा, "यह नागरिकता के लिए एक नया रास्ता खोलेगा. अमीर लोग इस कार्ड को खरीदकर अमेरिका में आएंगे यहां निवेश करेंगे और बहुत सारे रोजगार पैदा करेंगे."

कार्यक्रम की शुरुआत और कानूनी स्थिति
ट्रंप ने घोषणा की कि इस कार्यक्रम की शुरुआत अगले 2 सप्ताह में होगी. उन्होंने यह भी कहा कि उनके प्रशासन को कांग्रेस से किसी प्रकार की मंजूरी की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस योजना को कैसे लागू किया जाएगा.

संभावित रूप से EB-5 कार्यक्रम का ऑप्शन
वाणिज्य सचिव लुटनिक ने सुझाव दिया कि नई 'गोल्ड कार्ड' योजना मौजूदा ईबी-5 (EB-5) कार्यक्रम की जगह ले सकती है, जो अप्रवासी निवेशकों को अमेरिकी व्यवसायों में निवेश करके ग्रीन कार्ड प्राप्त करने की अनुमति देता है. लुटनिक ने कहा कि 'गोल्ड कार्ड' के बदले मिलने वाले पैसे सीधे अमेरिकी सरकार को दी जाएगी, जो इसे आसान बनाएगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "हम EB-5 कार्यक्रम को समाप्त कर इसे ट्रंप गोल्ड कार्ड से बदलने जा रहे हैं. इस योजना के तहत, अप्रवासी 5 मिलियन डॉलर का भुगतान करके अमेरिकी सरकार से जांच प्रक्रिया से बच सकते हैं, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे विश्व स्तरीय नागरिक हैं."

अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
ट्रंप ने कहा कि गोल्ड कार्ड योजना के जरिए जुटाए गए धन का उपयोग अमेरिकी वित्तीय घाटे को कम करने के लिए किया जाएगा. "वे अमेरिका में निवेश कर सकते हैं, और हम उस पैसे का उपयोग अपने घाटे को कम करने के लिए कर सकते हैं," उन्होंने कहा.

ये भी पढ़ें: क्या डोनाल्ड ट्रंप को पुतिन पर है यकीन, US प्रेसिडेंट के जवाब ने सबको चौंकाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
Explained: एयरपोर्ट पर गरबा, होटल से तौलिया चोरी और मंदिर में रील! कैसे दुनिया के ‘बदसूरत यात्री’ बने भारतीय टूरिस्ट?
दुनिया के ‘बदसूरत यात्री’ बने भारतीय टूरिस्ट! एयरपोर्ट पर गरबा और तौलिया चोरी समेत बहुत कारनामे
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 फाइटर जेट का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर अमेरिका-यूरोप को जमकर सुनाया
पुतिन ने भारत को फिर दिया 5वीं पीढ़ी के Su-57 का ऑफर, प्रतिबंधों की धमकी पर US-यूरोप को सुनाया
Iran-US War: 'अमेरिका से हुई जंग में जीता ईरान, 47 साल में पहली बार हुआ ऐसा', खामेनेई के करीबी ने ट्रंप के सामने रखी ये शर्त
'अमेरिका से हुई जंग में जीता ईरान, 47 साल में पहली बार हुआ ऐसा', खामेनेई के करीबी ने ट्रंप के सामने रखी ये शर्त

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धमकियों के कारण घर...', कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म होते ही आया अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
'धमकियों के कारण घर...', CJP का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
'मेरा हाथ पकड़ा और खींचा...', प्रोड्यूसर पर FIR मामले पर शिल्पा शिंदे ने तोड़ी चुप्पी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को स्पेशल ट्रीटमेंट देगी BCCI, आयरलैंड और इंग्लैंड टूर पर लिया बड़ा फैसला
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
पीएम की इतनी कड़ी सुरक्षा, फिर भी कैसे कर दी गई राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या? 78 सालों कैसे बदला सिक्योरिटी सिस्टम
Video: कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
कनाडा में भारतीय युवक से सरेआम बदतमीजी! मॉर्निंग वॉक के दौरान बुजुर्ग महिला ने किए भद्दे कमेंट्स
Embed widget