एक्सप्लोरर

'ईरान के टुकड़े-टुकड़ कर देंगे’ वाली रिपोर्ट्स पर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप? फिर दी विनाश की धमकी

Donald Trump Targets Iran: ट्रंप ने ईरान की तेल बिक्री रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात भी कही. उन्होंने कहा, मैंने ईरान पर अधिकतम दबाव की नीति फिर से लागू की है.

Donald Trump On Iran: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका के दौरे पर हैं. इस बीच अमेकिरा के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें कहा गया कि अमेरिका इजरायल के साथ मिलकर ईरान के टुकड़े-टुकड़े कर देगा. उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि ईरान सफल देश बने.

उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल पर कहा, ‘मैं चाहता हूं कि ईरान एक महान और सफल देश बने, लेकिन ऐसा देश जिसके पास परमाणु हथियार न हो. संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल के साथ मिलकर ईरान को टुकड़े-टुकड़े कर देगा, ऐसी रिपोर्टें बहुत बढ़ा-चढ़ाकर कही गई हैं.”

‘भगवान मिडिल ईस्ट का भला करें’

उन्होंने आगे कहा, “मैं एक सत्यापित परमाणु शांति समझौते को ज्यादा पसंद करूंगा, जो ईरान को शांतिपूर्वक बढ़ने और समृद्ध होने देगा. हमें इस पर तुरंत काम करना शुरू कर देना चाहिए और जब यह हस्ताक्षरित और पूरा हो जाए तो मिडिल ईस्ट में एक बड़ा जश्न मनाना चाहिए. भगवान मिडिल ईस्ट का भला करें!”

ईरान के साथ समझौता करने को तैयार ट्रंप लेकिन...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता करने की पेशकश की, लेकिन साथ ही यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान नहीं मानता है, तो यह उसके घातक साबित होगा. इसके अलावा, उन्होंने ईरान की तेल बिक्री को रोकने के लिए उस पर अधिकतम दबाव डालने का आदेश दिया. ट्रंप के इस रुख में बदलाव देखा गया क्योंकि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के लिए हुए बहुराष्ट्रीय समझौते को रद्द कर दिया था.

बाद में, ट्रंप ने कहा कि उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अगर ईरान उनकी हत्या का प्रयास करता है, तो उसे पूरी तरह मिटा दिया जाए. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से पहले ही ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने उन्हें मारने की साजिश रची थी. इस मामले में न्यूयॉर्क में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

ईरान के तेल निर्यात को लेकर क्या बोले ट्रंप

ट्रंप ने ईरान की तेल बिक्री रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात भी कही. उन्होंने कहा, मैंने ईरान पर अधिकतम दबाव की नीति फिर से लागू की है. हम फिर से कड़े प्रतिबंध लगाएंगे, ईरान के तेल निर्यात को शून्य कर देंगे और उनके आतंकवाद को धन देने की क्षमता को खत्म करेंगे. ट्रंप का यह प्रस्ताव उनके अनोखे कूटनीतिक तरीकों का हिस्सा है.

ये भी पढ़ें: 'मैंने ऑर्डर दे दिया, मुझे कुछ हुआ तो ईरान को मिटा दो', ट्रंप की खुली धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कंप्यूटर बाबा, जमीन पर लेटकर दे रहे धरना
माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कंप्यूटर बाबा, जमीन पर लेटकर दे रहे धरना
तीसरे ODI में न्यूजीलैंड ने बना डाला सबसे बड़ा स्कोर, मिचेल-फिलिप्स के शतकों ने मचाई तबाही; भारत को 338 का लक्ष्य
तीसरे ODI में न्यूजीलैंड ने बना बनाया सबसे बड़ा स्कोर, मिचेल-फिलिप्स के शतकों ने मचाई तबाही
'सोची समझी साजिश है...', बीवी सुनीता आहूजा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
'सोची समझी साजिश है...', एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Neville Tata की नियुक्ति पर फिर संकट | Sir Ratan Tata Trust की Meeting क्यों रद्द हुई? | Paisa Live
Breaking News: Jammu & Kashmir के किश्तवाड़ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी | ABP News
Headlines Today: देखिए बड़ी खबरें फटाफट | PM Modi | Assam | Sangam | Maghmela | UP News | ABP News
Breaking News: मेयर सस्पेंस के बीच CM Devendra Fadnavis रात को Davos के लिए रवाना हुए | ABP News
Naseeruddin Shah का बेटा ना चाहते हुए भी कैसे बना Full Time एक्टर?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
ग्रीनलैंड पर टिकी ट्रंप की नजर, चाहते हैं अमेरिका का कब्जा... जानें जनता की राय क्या? सर्वे में आए चौंकाने वाले आंकड़े
माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कंप्यूटर बाबा, जमीन पर लेटकर दे रहे धरना
माघ मेले में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कंप्यूटर बाबा, जमीन पर लेटकर दे रहे धरना
तीसरे ODI में न्यूजीलैंड ने बना डाला सबसे बड़ा स्कोर, मिचेल-फिलिप्स के शतकों ने मचाई तबाही; भारत को 338 का लक्ष्य
तीसरे ODI में न्यूजीलैंड ने बना बनाया सबसे बड़ा स्कोर, मिचेल-फिलिप्स के शतकों ने मचाई तबाही
'सोची समझी साजिश है...', बीवी सुनीता आहूजा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
'सोची समझी साजिश है...', एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से बागडोगरा जा रहे इंडिगो प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, लखनऊ में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर की फायरिंग, शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन
मालिक ने मनाया अपने कुक का बर्थडे, इंतजाम देख भावुक हो गए राम जी बाबा- वीडियो वायरल
मालिक ने मनाया अपने कुक का बर्थडे, इंतजाम देख भावुक हो गए राम जी बाबा- वीडियो वायरल
GRAP-4 Rules: दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 तोड़ने पर सिर्फ पेनाल्टी लगेगी या जेल भी हो जाएगी, जानें क्या हैं नियम?
दिल्ली-NCR में लागू ग्रैप-4 तोड़ने पर सिर्फ पेनाल्टी लगेगी या जेल भी हो जाएगी, जानें क्या हैं नियम?
Embed widget