एक्सप्लोरर

'ट्रंप हर बार सही थे' लिखी लाल टोपी पहनकर आए US राष्ट्रपति, भारत-PAK जंग रुकवाने का फिर किया दावा

Trump Claims India-Pakistan Ceasefire: ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अब तक उन्होंने सात युद्ध खत्म कराए हैं. उन्होंने कहा कि तीन ऐसे युद्ध रोकने में भूमिका निभाई है, जो शुरू होने वाले थे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया था. व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में “Right About Everything” लिखी टोपी पहनकर ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित परमाणु युद्ध को रोका था. ट्रंप ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि हालात उस समय बेहद खतरनाक हो गए थे और दोनों देश एक बड़े परमाणु संघर्ष की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उनकी दखलअंदाजी ने स्थिति को संभाल लिया.

भारत ने हर बार खारिज किया है ट्रंप का दावा

भारत ने ट्रंप के इस दावे को बार-बार खारिज किया है. नई दिल्ली का कहना है कि संघर्षविराम का निर्णय किसी तीसरे देश की मध्यस्थता से नहीं, बल्कि भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के DGMO यानी डायरेक्टर जनरल्स ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस के बीच सीधी बातचीत से हुआ था. भारत ने यह भी स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर में भारी नुकसान उठाने के बाद ही संघर्षविराम पर सहमत होना पड़ा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को रोकने का निर्णय पूरी तरह भारत का था और इसमें किसी भी विदेशी नेता की कोई भूमिका नहीं रही.

ट्रंप बार-बार कर रहे यही दावा

ट्रंप ने 10 मई को सोशल मीडिया पर पहली बार लिखा था कि वॉशिंगटन ने भारत और पाकिस्तान के बीच “पूरी और तत्काल” संघर्षविराम करवाया है. उन्होंने दावा किया था कि इसके लिए एक रात लंबी बातचीत चली. इसके बाद से ट्रंप अब तक 40 से अधिक बार सार्वजनिक रूप से यह दोहरा चुके हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव को कम किया और परमाणु युद्ध को रोका.

रूस-यूक्रेन जंग पर कही ये बात

भारत और पाकिस्तान को लेकर अपने दावे दोहराने के साथ ही ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगले दो हफ्तों में वे एक बहुत बड़ा और अहम निर्णय लेने वाले हैं. उनके मुताबिक यह फैसला रूस पर भारी प्रतिबंध लगाने का हो सकता है या फिर रूस पर बड़े पैमाने पर टैरिफ लगाने का. ट्रंप ने यहां तक कहा कि यह भी संभव है कि अमेरिका पूरी तरह से इससे दूरी बना ले और साफ कह दे कि यह हमारी नहीं बल्कि यूक्रेन की लड़ाई है.

पुतिन-जेलेंस्की की बैठक पर ट्रंप ने दिया जोर

ट्रंप ने आगे कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच आमने-सामने की बैठक करवाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि युद्ध को खत्म करने के लिए दोनों नेताओं का एक साथ बैठना जरूरी है. ट्रंप ने कहा, 'टैंगो डांस के लिए दो लोग चाहिए, अगर दोनों नहीं मिलते तो फिर मेरी कोशिश का क्या मतलब रह जाएगा.'

कई बार जंग रुकवाने के दावे कर चुके हैं ट्रंप

ट्रंप ने इस दौरान यह भी दावा किया कि अब तक उन्होंने सात युद्धों को खत्म किया है और तीन ऐसे युद्धों को रोकने में भूमिका निभाई है जो शुरू होने वाले थे. उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर दस युद्धों को सुलझाने में उनकी भूमिका रही है. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि किन-किन युद्धों की बात कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget