एक्सप्लोरर

Donald Trump Speech Highlights: भारत को ट्रंप ने दिया झटका! 2 अप्रैल से लागू करेंगे रेसिप्रोकल टैरिफ, पढ़ें 10 बड़ी बातें

डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बतौर राष्ट्रपति लौटने के बाद आज पहली बार कांग्रेस को संबोधित किया. दूसरे कार्यकाल का प्लान पेश करते हुए उन्होंने अमेरिकी घरेलू और विदेश नीति में बदलावों का जिक्र किया.

US President Donald Trump Adressed Congress: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में लौटने के बाद पहली बार कांग्रेस को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने दूसरे कार्यकाल के पूरे प्लान की एक झलक पेश की. राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों के लिए अर्थव्यवस्था, सुरक्षा, और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई. उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल की प्रमुख प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि उनका प्रशासन अमेरिका की सुरक्षा और आर्थिक प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता देगा.

घरेलू और विदेश नीति में परिवर्तन
राष्ट्रपति ट्रंप ने पिछले कुछ हफ्तों में उठाए गए कदमों के बारे में जिक्र किया, जिनमें अर्थव्यवस्था सुधार, स्वास्थ्य प्रणाली में बदलाव, और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संबंधों पर जोर दिया गया है. उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से किए गए सुधार न केवल अमेरिकी नागरिकों के जीवनस्तर को ऊंचा करेंगे, बल्कि अमेरिका की वैश्विक नेतृत्व की भूमिका को भी मजबूत करेंगे.

कांग्रेस को संदेश
ट्रंप ने कांग्रेस से अपील की कि वे उनकी नीतियों का समर्थन करें और अमेरिका को एक मजबूत और समृद्ध देश बनाने में उनकी सहायता करें. उन्होंने कहा, "यह समय है जब हम एकजुट होकर देश के हित में काम करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य सुनिश्चित करें."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप क्या-क्या कहा?

  1. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि “अमेरिकी सपना अजेय है. उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी की जीत की सराहना की और इसे ऐसा जनादेश बताया जो कई दशकों में नहीं देखा गया.
  2. ट्रंप ने कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि अब अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर होंगे, पुरुष और महिला. साथ ही उन्होंने पुरुषों के महिला खेलों में भाग लेने पर प्रतिबंध की घोषणा की.
  3. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने फ्री स्पीच को बढ़ावा दिया है और अंग्रेजी भाषा को अमेरिका की एकमात्र आधिकारिक भाषा घोषित कर दिया है. 
  4. ट्रंप ने घोषणा की कि गल्फ ऑफ मेक्सिको का नाम बदलकर अब गल्फ ऑफ अमेरिका कर दिया गया है.
  5. राष्ट्रपति ट्रंप ने एक और महत्वपूर्ण कदम की घोषणा की: "हर एक नया फैसला लेते समय हम पुराने 100 फैसलों को रद्द करेंगे." 
  6. ट्रंप ने बाइडेन सरकार की उन नीतियों को रद्द करने की बात की, जो उनके अनुसार देश के लिए लाभकारी नहीं थीं. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने 43 दिनों में वह कर दिखाया, जो पिछले प्रशासन चार साल में नहीं कर पाए. 
  7. ट्रंप ने गर्व से कहा, "अमेरिका वापस आ गया है." अब अमेरिका का गौरव, रूह और विश्वास लौट आया है.
  8. उन्होंने यह भी बताया कि DOGE ने इसमें बेहतरीन काम किया है और उनकी सरकार ने कई बेहूदा नीतियों को समाप्त कर दिया है.
  9. ट्रंप के संबोधन के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति को काउंटर करने के लिए सीनेटर एलिसा स्लॉटकिन को नॉमिनेट किया है. 
  10. ट्रंप ने ऐलान किया है कि वो भारत और चीन के खिलाफ 2 अप्रैल से पारस्परिक टैरिफ लगाएंगे. इससे पहले अमेरिका ने कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लगा चुके हैं. ट्रंप ने कहा,'' कनाडा, मेक्सिको, भारत और दक्षिण कोरिया बहुत टैरिफ लगाते हैं. हम दो अप्रैल से कनाडा, मेक्सिको, चीन और भारत पर रेसिप्रोकल टैक्स लगाएंगे. जो हम पर टैक्स लगाएंगे, हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे.''

रेसिप्रोकल टैरिफ का क्या मतलब होता है?
रेसिप्रोकल टैरिफ (Reciprocal Tariff) एक प्रकार का vindictive-damages बिजनेस टैक्स या प्रतिबंध होता है, जिसे एक देश तब लागू करता है जब दूसरा देश उस पर समान प्रकार का टैक्स या प्रतिबंध पहले से लगा चुका हो. इसे आसान भाषा में जैसे को तैसा नीति के रूप में समझा जा सकता है.उदाहरण के तौर पर, यदि एक देश दूसरे देश के उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ या शुल्क लगाता है तो दूसरा देश भी उसी दर पर उस देश के उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है. इसका मुख्य उद्देश्य व्यापार में संतुलन बनाना और किसी भी तरह के असमान व्यापारिक व्यवहार का जवाब देना होता है.

ये भी पढ़ें: Donald Trump Speech Live: Live: ट्रंप का बड़ा ऐलान, 2 अप्रैल से भारत और चीन के खिलाफ लागू होंगे पारस्परिक टैरिफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, पाकिस्तान सरकार ने दिए 25 करोड़
भारत ने जैश के मुख्यालय को किया था तबाह, वो फिर बनकर होगा तैयार, PAK सरकार ने दिए 25 करोड़
Russia-Ukraine War: खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? डोनाल्ड ट्रंप ने किया 3 दिन के सीजफायर का ऐलान, अगले 72 घंटे क्यों खास?
खत्म हो जाएगा रूस-यूक्रेन युद्ध? ट्रंप ने किया 3 दिन के सीजफायर का ऐलान, अगले 72 घंटे क्यों खास?
शुभेंदु अधिकारी लेंगे बंगाल के नए सीएम पद की शपथ, चुनाव जीतने पर जानें क्या बोलीं बांग्लादेश की पूर्व PM शेख हसीना
शुभेंदु लेंगे बंगाल के नए सीएम पद की की शपथ, चुनाव जीत पर जानें क्या बोलीं पूर्व PM शेख हसीना
क्या असली में होते हैं एलियंस? ट्रंप सरकार ने जारी की फाइल्स; फिल्ममेकर लुईगी ने उठाए सवाल
क्या असली में होते हैं एलियंस? ट्रंप सरकार ने जारी की फाइल्स; फिल्ममेकर लुईगी ने उठाए सवाल

वीडियोज

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल!
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु के स्वागत में सजा बंगाल! | Brigade Parade Ground
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: BJP का शपथ ग्रहण से पहले नया खेल ? | Brigade Parade Ground
Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल झंडे की नई घेराबंदी, CPM कर रहा है बतौर विपक्ष खुद को मजबूत करने की तैयारी, जानें क्या है प्लानिंग
लाल झंडे की नई घेराबंदी, CPM कर रहा है बतौर विपक्ष खुद को मजबूत करने की तैयारी, जानें क्या है प्लानिंग
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
सत्ता में आने पर महाराणा प्रताप की जयंती पर 2 दिन की होगी छुट्टी, सपा मुखिया अखिलेश यादव का ऐलान
गर्लफ्रेंड को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा यह मुस्लिम क्रिकेटर? आखिर क्या है इस कहानी का सच?
गर्लफ्रेंड को धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर कर रहा यह मुस्लिम क्रिकेटर? क्या है इस कहानी का सच?
West Bengal CM Oath: कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
कौन हैं खुदीराम टुडू, जिन्होंने शुभेंदु अधिकारी के साथ ली मंत्री पद की शपथ, बंगाल की राजनीति में कितना बड़ा नाम?
Agnimitra Paul Net Worth: 10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
10 लाख इनकम, 1.2 करोड़ कर्ज, 5 साल में दोगुना हुई अग्निमित्रा पॉल की संपत्ति, जानिए नेटवर्थ
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, PM मोदी ने मंच से बंगाल को किया दंडवत प्रणाम, Video
Viral Video: ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचना, वीडियो में सामने आई घिनौनी सच्चाई; गुस्से में यूजर्स 
ट्रेन में खीरा खाने से पहले 100 बार सोचना, वीडियो में सामने आई घिनौनी सच्चाई; गुस्से में यूजर्स 
Expired Driving License Rules: क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
क्या आपका DL भी एक साल से पड़ा है एक्सपायर? तुरंत कराएं यह काम, वरना होगी इतनी दिक्कत
Embed widget