एक्सप्लोरर

US-Venezuela Relations: अमेरिका यहां कर रहा था तख्तापलट की साजिश, इस छोटे से देश ने लगाया गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

US-Venezuela: वेनेजुएला की सरकार ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि उसने अमेरिका के चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हत्या करने की साजिश रची थी.

Venezuela Allged US For Created Chaos: अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों में से एक है. वो आए दिन बाकी के देशों को धर्म और शांति के नाम पर ज्ञान देता रहता है. हालांकि, उसका एक अलग चेहरा भी है, जो इन सब से काफी अलग है, जिसका पर्दाफाश दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक ने करने की कोशिश की है. हाल ही में दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला ने अमेरिका के एक बेहद ही घिनौने चाल को सफल होने से रोक दिया है. उन्होंने खुफिया एजेंसी सीआईए, एलीड कमांडो फोर्स अमेरिकी नेवी सील के कई लोगों को अरेस्ट किया था. इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया है कि अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने वाले निकोलस मादुरो की सरकार को हटा देना चाहता है.

बीते महीने सितंबर में ही वेनेजुएला की सरकार ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की हत्या की कथित साजिश के सिलसिले में चौथे अमेरिकी नागरिक की गिरफ्तारी की. थी. इस मौके पर आंतरिक मंत्री डियोस्डाडो कैबेलो ने नेशनल असेंबली के सामने एक भाषण के दौरान गिरफ्तारी और साजिश के बारे में खुलासा किया था. उन्होंने कहा था कि जो लोग वेनेजुएला के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेंगे हम उन पर शिकंजा कसेंगे, चाहे वो कोई भी हो. हालांकि, अमेरिका ने सारे दावे को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वेनेजुएला सरकार ने जिन लोगों को अरेस्ट किया है, वे वैसे लोग है, जो राष्ट्रपति चुनाव की आलोचना करते थे.

अमेरिका ने राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का लगाया आरोप
अमेरिका ने वेनेजुएला पर आरोप लगाया है कि वहां हुए हलिया राष्ट्रपति चुनाव में पूरी तरह से धांधली हुई है. इसके पीछे मादुरो ही थे. अमेरिकी सरकार ने वेनेजुएला में हुए चुनावी नतीजे को खारिज कर दिया और कहा कि वो वेनेजुएला में राजनीतिक संकट के लोकतांत्रिक समाधान का समर्थन करना जारी रखेगा. हालांकि, राष्ट्रपति मादुरो ने अमेरिकी दावे के झूठा बताया.

15 मिलियन डॉलर का इनाम पाने का लालच
वेनेजुएला के आंतरिक मंत्री (गृह मंत्री) डिओसाडो कैबेलो का दावा है कि उन्होंने जिन लोगों को अरेस्ट किया है. वे सभी मादुरो को  मारने के लिए वेनेजुएला आए हुए थे. वे लोग अमेरिका द्वारा मादुरो को गिरफ्तार करने पर मिलने वाले 15 मिलियन डॉलर का इनाम पाना चाहते थे. कैबेलो ने आगे कहा कि उन्होंने जिन लोगों को पकड़ा है उनके पास से अमेरिका में निर्मित 400 राइफलों के अलावा कई अन्य तरह के हथियार और गोला-बारूद जब्त किए हैं.

ये भी पढ़ें:नेतन्याहू के अल्टीमेटम के बाद इजरायली टैंकों ने उड़ाया यूएन पीसकीपर्स का गेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget