एक्सप्लोरर

'गाड़ी पर था इस्लामिक स्टेट का झंडा', न्यू ऑर्लियंस हमले को अंजाम देने वाले शम्सुद्दीन जब्बार के बारे में FBI ने क्या कहा

New Orleans Accident: FBI ने न्यू ऑर्लियंस हमले के संदिग्ध की पहचान 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में की है.

New Orleans Accident: अमेरिका में स्थित न्यू ऑर्लियंस शहर में नए साल के जश्न के दौरान बुधवार (1 जनवरी) की शाम को हुए एक हमले में 15 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना शहर के प्रसिद्ध फ्रेंच क्वार्टर में बॉर्बन स्ट्रीट पर हुई, जब एक गाड़ी ने भीड़ को कुचल दिया. पुलिस ने पुष्टि की कि यह हमला जानबूझकर किया गया था.

FBI ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि हमलावर का नाम शम्सुद्दीन जब्बार है, जिसे घटना के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने मुठभेड़ में मार गिराया.

मामले से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी दी कि उसने पुलिस कर्मियों पर भी गोलीबारी की थी, जिसके बाद उसे मार दिया गया. न्यू ऑर्लियंस के मेयर लाटोया कैंट्रेल ने घटना को आतंकवादी हमला करार दिया. उन्होंने नागरिकों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की. शहर की आपातकालीन एजेंसी की नोला रेडी ने लोगों को घटनास्थल से दूरी बनाए रखने की सलाह दी.

कौन है हमलावर शम्सुद्दीन जब्बार?
FBI ने न्यू ऑर्लियंस हमले के संदिग्ध की पहचान 42 वर्षीय अमेरिकी नागरिक शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में की है. टेक्सास के एक रियल एस्टेट एजेंट जब्बार ने अमेरिकी सेना में मानव संसाधन और IT विशेषज्ञ के रूप में 2007 से 2015 तक सेवा दी. सेना रिजर्व में उसकी सेवा 2020 तक जारी रही. अमेरिकी नागरिक शम्सुद्दीन जब्बार की 2009-10 में तैनाती अफगानिस्तान में हुई थी. रिटायर होने के वक्त वो सार्जेंट के पद पर कार्यरत था.

पारिवारिक और आर्थिक चुनौतियां
जब्बार ने जीवन में कई व्यक्तिगत और वित्तीय संघर्षों का सामना किया है. उसने दो बार शादी की थी. इसमें दूसरा तलाक साल 2022 में हुआ था. AP की रिपोर्ट के मुताबिक जब्बार को रियल स्टेट बिजनेस में $28,000 से अधिक का नुकसान हो गया था. इस वजह से उसे काफी आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा था.जब्बार का अतीत आपराधिक मामलों से भी जुड़ा रहा है. उस पर साल 2002 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद साल 2005 में अवैध लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाने का केस लगा था.
 
FBI को मिला विस्फोटक उपकरण
घटना के बीच संघीय जांच ब्यूरो (FBI) को घटनास्थल पर एक विस्फोटक उपकरण मिला. अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने इसकी प्रकृति और संभावित खतरों के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं की है. वहीं FBI ने संदिग्ध के वाहन में इस्लामिक स्टेट से जुड़े झंडे की भी पुष्टि की.

ये भी पढ़ें: 'नरसंहार करने पर आमादा था हमलावर, ISIS से था प्रेरित', अमेरिका के न्यू ऑर्लियंस में आतंकी हमले की पढ़िए दर्दनाक कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडटर्म इलेक्शन तक नहीं करेंगे हमला, ट्रंप बोले- ईरान से चल रही सार्थक बातचीत
मिडटर्म इलेक्शन तक नहीं करेंगे हमला, ट्रंप बोले- ईरान से चल रही सार्थक बातचीत
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
शहबाज ने नहीं भरी हामी, फिर भी मुनीर सऊदी में पाकिस्तानी सेना भेजने को तैयार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget