एक्सप्लोरर

अमेरिका ने पाक, बांग्लादेश-अफगानिस्तान के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, इन दो जगहों पर न जाने की दी सलाह

अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए कोविड-19 महामारी और आतंकवाद के मद्देनजर पाकिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. साथ ही अफगानिस्तान की यात्रा नहीं करने की भी अपील की है. आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं के मद्देनजर बलूचिस्तान और खैबर पख्तुनख्वा प्रांतों में नहीं जाने की अपील की गई है.

वाशिंगटनः अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए कोविड-19 महामारी और आतंकवाद के मद्देनजर पाकिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा की योजना पर पुनर्विचार करने संबंधी यात्रा परामर्श (ट्रैवल एडवाइजरी) जारी किया है, वहीं विदेश मंत्रालय ने नागरिकों से अफगानिस्तान की यात्रा नहीं करने की भी अपील की है.

दक्षिण एशिया के तीन देशों के लिए यात्रा परामर्शों को अपडेट करते हुए अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को अलग-अलग यात्रा परामर्श जारी किए हैं. परामर्श में कहा गया, ‘‘ कोविड-19, आतंकवाद और जातीय हिंसा की वजह से लोग पाकिस्तान की यात्रा करने की योजना पर पुनर्विचार करें.’’

बलूचिस्तान और खैबरपख्तुनख्वा में नहीं जाने की सलाह वहीं, परामर्श में अमेरिकी नागरिकों से आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं के मद्देनजर बलूचिस्तान और खैबर पख्तुनख्वा प्रांतों में नहीं जाने की अपील की गई है.

नागरिकों से आंतकवाद और संभावित संघर्ष की आशंका की वजह से भारत-पाकिस्तान सीमा ‘नियंत्रण रेखा से लगने वाले इलाकों’ में जाने से बचने को कहा गया है.इसमें कहा गया है, ‘‘भारत-पाकिस्तान सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा नहीं करें. इस इलाके में आतंकी समूह गतिविधियां चलाते रहते हैं. भारत और पाकिस्तान की सीमा के दोनों तरफ मजबूत सैन्य मौजूदगी है. भारत और पाकिस्तान के सैन्य बलों के बीच अक्सर नियंत्रण रेखा के दोनों ओर से गोलीबारी होती रहती है.’’

पाकिस्तान के अलावा अमेरिका ने नागरिकों से कोविड-19 महामारी तथा अपराध, आतंकवाद और अपहरण की घटनाओं की वजह से बांग्लादेश की यात्रा की योजना पर भी पुनर्विचार करने को कहा है.

अफगानिस्तान के सभी इलाके असुरक्षित वहीं, एक अन्य परामर्श में कोविड-19, अपराध, आतंकवाद, अशांति, अपहरण और सशस्त्र संघर्ष की वजह से अफगानिस्तान की यात्रा नहीं करने की अपील की है. परामर्श में कहा गया है कि यात्रा के लिहाज से अफगानिस्तान के सभी इलाके असुरक्षित हैं.

कोरोना के नए स्ट्रेन से कई देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ब्राजील, आयरलैंड, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों से आने वाले यात्रियों पर एक बार फिर औपचारिक रूप से कोविड-19 के मद्देनजर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया. वायरस के नए स्वरूप के खतरे के मद्देनजर दक्षिण अफ्रीका को भी इन प्रतिबंधित देशों की सूची में शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें-

अमेरिका की पहली महिला वित्त मंत्री होंगी जेनेटे येलन, जल्द ले सकती हैं शपथ

Republic Day: ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने भारत को दी शुभकामनाएं, इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर होना था शामि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget