एक्सप्लोरर

Republic Day: ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने भारत को दी शुभकामनाएं, इस बार मुख्य अतिथि के तौर पर होना था शामिल

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मुक्त कराने के लिए दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं.

लंदन: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानवता को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मुक्त कराने के लिए दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं.

भारत के 72वें गणतंत्र दिवस पर बोरिस को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने अपने देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अपनी यात्रा रद्द कर दी. बोरिस ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक वीडियो संदेश में कहा कि यह एक ‘‘असाधारण संविधान’’ के लागू होने का उत्सव है जिसने भारत को ‘‘विश्व में सबसे बड़े संप्रभु लोकतंत्र’’ के तौर पर स्थापित किया.

प्रधानमंत्री बोरिस ने भारत दौरे पर आने की बात भी दोहराई

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने आने वाले महीनों में भारत दौरे पर आने की बात भी दोहराई. जॉनसन ने कहा, ‘‘ मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विनम्र आग्रह पर इस खास अवसर का साक्षी बनने को उत्साहित था, लेकिन कोविड-19 के कारण उत्पन्न समस्याओं के कारण मुझे लंदन में ही रुकना पड़ा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों देश मिलकर टीका विकसित करने, उसे बनाने और वितरित करने के लिए काम कर रहे हैं, जो मानवता को वैश्विक महामरी से मुक्त करने में मदद करेगा. ब्रिटेन, भारत और कई अन्य राष्ट्रों के संयुक्त प्रयासों की बदौलत हम कोविड के खिलाफ जीत दर्ज करने की दिशा में बढ़ रहे हैं. मैं इस साल भारत आने के लिए उत्सुक हूं, ताकि हमारी दोस्ती को मजबूत कर सकें, रिश्तों को आगे बढ़ा सकें, जिसका संकल्प प्रधानमंत्री मोदी और मैंने किया है.’’

मैं भारत और ब्रिटेन में सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं- प्रधानमंत्री बोरिस

ब्रिटेन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “विश्वभर में यह वायरस लोगों को दूर रहने पर मजबूर कर रहा है, जिसमें ब्रिटेन और भारत में रहने वाले परिवार और दोस्त भी शामिल हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक हमारे बीच के ‘‘जीवंत पुल’’ हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत और ब्रिटेन में सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं.’’

यह भी पढ़ें.

Tractor Rally Photos: नारों और भारी हंगामे के साथ ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं किसान, देखें ताजा तस्वीरें

Farmers Protest Live: सिंघु बॉर्डर से ट्रैक्टर रैली शुरू, टिकरी बॉर्डर पर किसानों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget