एक्सप्लोरर

कभी अमेरिका नहीं गए महात्मा गांधी, लेकिन भारत के बाद वहां हैं उनकी सबसे ज्यादा मूर्ति और स्मारक

महात्मा गांधी कभी अमेरिका नहीं गए लेकिन आज विश्व में भारत के बाद अमेरिका में ही उनकी सबसे अधिक प्रतिमाएं हैं. हालांकि, इस विषय में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है लेकिन अनुमान के मुताबिक अमेरिका में दो दर्जन से अधिक गांधीजी की प्रतिमाएं हैं.

वाशिंगटन: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की दुनिया में भारत के बाद सबसे अधिक प्रतिमाएं और स्मारक अमेरिका में हैं. यहां रोचक बात ये है कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रदूत महात्मा गांधी कभी अमेरिका नहीं गए थे. अमेरिका के कई बड़े राजनेता महात्मा गांधी के विचारों के बहुत बड़े प्रशंसक भी रहे हैं. बता दें कि गांधीजी की अमेरिका में कितनी प्रतिमाएं हैं इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है लेकिन एक अनुमान के मुताबिक इसकी संख्या दो दर्जन से अधिक है. यूएस के एक दर्जन से अधिक संगठन गांधी से जुड़े हैं.   

इस विषय में भारतीय अमेरिकी सुभाष राजदान ने एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘भारत से बाहर अमेरिका में सबसे ज्यादा महात्मा गांधी के स्मारक और प्रतिमाएं हैं.’’ गांधी से संबंधित पहला स्मारक केंद्र वाशिंगटन डीसी के मेरीलैंड के बेथिस्डा में स्थित गांधी मेमोरियल सेंटर (गांधी स्मृति केंद्र) में बना था. यह अब भी कार्यरत है और गांधी के विचारों और शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने में लगा है. वहीं, दो अक्टूबर, 1986 में न्यूयॉर्क सिटी के लोकप्रिय यूनियन स्क्वायर पार्क में पहली बार गांधी की बड़ी प्रतिमा लगी.

मार्टिन लूथर जूनियर के अलावा ओबामा हैं गांधीजी से प्रभावित   

अटलांटा के द गांधी फाउंडेशन ऑफ यूएसए के अध्यक्ष राजदान अमेरिका में गांधी की कई प्रतिमाओं को स्थापित करने के काम में लगे हुए हैं. उन्हें 2013 में प्रवासी भारतीय सम्मान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. प्रतिमाओं के अलावा अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग गांधीजी के अनुयायी भी हैं. इसमें अश्वेत अधिकारों के लिए काम करने वाले मार्टिन लूथर जूनियर किंग शामिल हैं. वह गांधी की अहिंसा और सत्याग्रह की शिक्षाओं से काफी प्रभावित थे.

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और कई अन्य नेता महात्मा गांधी के विचारों के अनुयायी रहे हैं. यही वजह है कि भारत से बाहर सबसे अधिक संख्या में अमेरिका में गांधी की प्रतिमाएं और स्मारकें हैं. मौजूदा समय में महात्मा गांधी की प्रतिमा सभी मुख्य शहरों में हैं. इसमें वाशिंगटन डीसी भी शामिल है. यहां भारतीय दूतावास के सामने उनकी प्रतिमा है. इसका अनावरण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने 16 सितंबर, 2000 में किया था.

गांधीजी की प्रतिमा मार्टिन लूथर किंग मेमोरियल सिटी पार्क, डेनवर कोलोराडो पीस गार्डन, फ्रेस्नो स्टेट यूनिवर्सिटी, फ्रेस्नो कैलिफोर्निया में हैं. महात्मा गांधी की सात फुट लंबी कांसे की प्रतिमा का डेवी फ्लोरीडा में अनावरण पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने 2012 में किया था. वहीं 2017 में इलिनॉयस में महात्मा गांधी की एक आदमकद प्रतिमा लायन्स इंटरनेशनल के मुख्यालय में लगाई गई थी.

यह भी पढ़ें- प्याज की लगातार बढ़ती कीमतों ने निकाले आंसू, सोशल मीडिया पर बने मजेदार मीम्स सार्क देशों की बैठक में नहीं मिले भारत-पाक विदेश मंत्री, पाकिस्तान ने जयशंकर के भाषण से मुंह चुराया
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर...'
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर हमला'

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?

Embed widget