एक्सप्लोरर

कनाडा से डर गए डोनाल्ड ट्रंप! टैरिफ पर लिए गए फैसले को लेना पड़ा वापस, जानिए वजह

US-Canada: अमेरिका और कनाडा के बीच इस समय रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं. इसी बीच अमेरिका को एक बड़ा झटका लगा है. कनाडा के दृढ़ रुख के कारण उन्हें यू-टर्न लेना पड़ा है.

US-Canada: इस समय कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध जारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस लौटने के बाद अपने चुनावी वादों को तेजी से लागू करना शुरू कर दिया है, लेकिन कनाडा के मामले में अमेरिका नरम पड़ता दिख रहा है.

ट्रंप के एक वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार ने बताया कि कनाडा से आयातित स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ को दोगुना कर 50 प्रतिशत करने की योजना फिलहाल रोक दी गई है. इसका कारण यह है कि दोनों देशों के बीच जारी व्यापार युद्ध से बाजार में भ्रम और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है.

पीटर नवारो ने कही ये बात

CNBC को दिए एक इंटरव्यू में पीटर नवारो ने कहा, 'बढ़े हुए अमेरिकी टैरिफ बुधवार को योजना के मुताबिक लागू नहीं किए जाएंगे.' नवारो का यह बयान कनाडा के ओंटारियो प्रांत के प्रधानमंत्री डग फोर्ड द्वारा अमेरिकी बिजली निर्यात पर लगाए गए सरचार्ज को अस्थायी रूप से निलंबित करने के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद आया. इसके बाद माना जा रहा है कि यदि कनाडा भी टैरिफ जारी रखता है, तो अमेरिका इस व्यापार युद्ध को लंबे समय तक जारी नहीं रख पाएगा.

ट्रंप प्रशासन को लेना पड़ा यू-टर्न

ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ का असर उलटा पड़ता नजर आ रहा है. अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं चीन और कनाडा ने जवाबी टैरिफ लगा दिया है. पहले ट्रंप ने घोषणा की थी कि कनाडा के स्टील और एल्युमीनियम पर 25 की बजाय 50 फीसदी टैरिफ लगाया जाएगा, जो बुधवार से लागू होगा. लेकिन इसके बाद, पीटर नवारो ने इस फैसले को वापस ले लिया.

 कनाडा के नए प्रधानमंत्री ने साधा निशाना 

कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति अपना सख्त रुख दिखाया है. उन्होंने कनाडाई सामान पर टैरिफ लगाने और कनाडा को ‘अमेरिका का 51वां राज्य’ बनाने की ट्रंप की धमकियों की कड़ी आलोचना की.

कार्नी ने कहा, 'कोई हमारी अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने हमारे उत्पादों, व्यापार और जीवनशैली पर अनुचित टैरिफ लगाए हैं. वह कनाडाई परिवारों, श्रमिकों और व्यवसायों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन हम उन्हें सफल नहीं होने देंगे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इकॉनोमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दवाब में नहीं आने वाले
'इकॉनोमिक D-Day' ट्रंप की धमकी पर ईरान बोला- दवाब में नहीं आने वाले
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget