एक्सप्लोरर

US Elections Result: ट्वीट कर बाइडेन ने किया जीत का दावा, कहा- 'लोकतंत्र जीतेगा, अमेरिका जीतेगा'

बाइडेन ने ट्रंप के ‘मतगणना में धांधली’ करने वाले आरोपों पर कहा- ट्रंप का बयान अपमानजनक, अभूतपूर्व और गलत है. ट्रंप ने कहा- अचानक सब कुछ रुक गया. यह अमेरिकी जनता के साथ धोखाधड़ी है. यह देश के लिए शर्म की बात है.

US Elections Result: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के बीच कांटे की टक्कर नजर आ रही है. लाखों मतों की गिनती अब भी चल रही है और कई महत्वपूर्ण राज्यों में परिणामों की घोषणा होनी अभी बाकी है. ट्रंप और बाइडेन दोनों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया है. जो बाइडेन ने ट्वीट करके कहा है कि मेरी जीत पूरे अमेरिका की जीत होगी. जानिए बाइडेन ने क्या-कया कहा है.

यह केवल मेरी जीत या हमारी जीत नहीं होगी- बाइडेन

बाइडेन ने ट्विटर पर पोस्ट किए एक वीडियो संदेश में कहा, ‘’स्पष्ट है कि हम पर्याप्त वोटों से जीत रहे हैं, जो राष्ट्रपति पद जीतने के लिए काफी हैं. जब वोटों की गिनती समाप्त हो जाएगी तो हमें विश्वास है कि हम विजेता होंगे. राष्ट्रपति चुनाव में अमेरिकियों को चुप नहीं कराया जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘’यह केवल मेरी जीत या हमारी जीत नहीं होगी. यह अमेरिकी लोगों के लिए, हमारे लोकतंत्र के लिए, अमेरिका के लिए जीत होगी."

एक अन्य ट्वीट में जो बाइडेन ने कहा, ''प्रक्रिया और एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें. एक साथ, हम इसे जीतेंगे."

बाइडेन ने ट्रंप पर किया पलटवार

वहीं, बाइडेन ने ट्रंप के ‘मतगणना में धांधली’ करने वाले आरोपों पर कहा, ''ट्रंप का बयान अपमानजनक, अभूतपूर्व और गलत है. बाइडेन ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उनसे कहा कि चुनाव के विजेता की घोषणा करने का काम उनका या ट्रंप का नहीं है. यह अमेरिकी लोगों का फैसला है, लेकिन मैं परिणाम को लेकर आशान्वित हूं.’’

ट्रंप ने क्या कहा था?

ट्रंप ने चुनाव को अमेरिकी जनता के साथ धोखा करार दिया और कहा, "स्पष्ट रूप से कहूं, हमने यह चुनाव जीत लिया." उन्होंने यह भी कहा कि मतों की गिनती रोकने के लिए वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे. ट्रंप ने कहा, ‘’अचानक सब कुछ रुक गया. यह अमेरिकी जनता के साथ धोखाधड़ी है. यह देश के लिए शर्म की बात है. हम यह चुनाव जीत रहे थे. करोड़ों लोगों ने हमें वोट दिया है.’’

ट्रंप ने दावा किया, ‘’बेहद निराश लोगों का एक समूह दूसरे समूह के लोगों को हतोत्साहित करने का प्रयास कर रहा है. हम बड़े जश्न की तैयारी में थे. हम जीत रहे थे.’’ ट्रंप ने कहा कि वह चाहते हैं कि मतदान रोका जाए. यह हमारे देश के साथ एक बड़ा धोखा है. हम चाहते हैं कि कानून का उचित तरीके से उपयोग किया जाए.

यह भी पढ़ें-

US Elections Result: जानें अभी कितने राज्यों के नतीजे नहीं आए, ट्रंप और बाइडेन कहां-कहां जीते

जीत के करीब पहुंचे बाइडेन ने कहा, 'विरोधियों को नहीं मानूंगा दुश्मन, सभी का राष्ट्रपति बनूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget