एक्सप्लोरर

US Elections Result: अब ये पांच राज्य फैसला करेंगे कौन होगा अगला राष्ट्रपति, जानिए ताजा स्थिति क्या है

बाइडेन के खाते में 264 इलेक्टोरल वोट आ चुके हैं और उन्हें सिर्फ छह वोटों की दरकार है.अभी पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलाइना, नेवाडा और अलास्का में अभी परिणाम आना बाकी है.

US Elections: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव बेहद दिलचस्प मोड़ पर है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उम्मीदवार जो बाइडन के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. जो बाइडेन और व्हाइट हाउस के बीच अब महज 6 इलेक्टोरल वोट ही हैं. इस 6 इलेक्टोरल वोट का पिछले करीब 24 घंटों से इतंजार हो रहा है, क्योंकि पांच राज्यों के नतीजे अभी तक सामने नहीं आए हैं.

आसान शब्दों में कहें तो बाइडेन के खाते में 264 इलेक्टोरल वोट आ चुके हैं और उन्हें सिर्फ छह वोटों की दरकार है, क्योंकि व्हाइट हाउस तक पहुंचने के लिए 270 का जादुई आंकड़ा छूना है. इस तरह से जो बाइडन को अब व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए महज एक राज्य जीतने की जरूरत है. ट्रंप को 214 इलेक्टोरल वोट मिले हैं. यह उनके लिए एक झटका है, क्योंकि वह व्हाइट हाउस की दौड़ में पिछड़ गए हैं.

फॉक्स न्यूज़ के मुताबिक, अभी पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलाइना, नेवाडा और अलास्का में अभी परिणाम आना बाकी है. जानिए इन राज्यों की ताजा स्थिति क्या है? किसको कितने वोट मिले हैं और वोट प्रतिशत में कौन आगे है?

पेन्सिलवेनिया- सभी की निगाहें फिर से पेन्सिलवेनिया पर टिक गई हैं, जहां 20 इलेक्टोरल वोट हैं. अगर बाइडेन यह राज्य जीत जाते हैं, तो हम कह सकते हैं कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए हैं. इस राज्य में बाइडेन को अभी तक 49.3 और ट्रंप को 49.6 फीसदी वोट मिल चुके हैं. वहीं ट्रंप को 32 लाख 85 हजार 965 और बाइडेन को 32 लाख 67 हजार 923 वोट मिले हैं.

नेवाडा: 6 इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में बाइडेन को अभी तक 49.4 और ट्रंप को 48.5 फीसदी वोट मिल चुके हैं. वहीं ट्रंप को 5 लाख 92 हजार 813 और बाइडेन को 6 लाख 4 हजार 251 वोट मिले हैं.

जॉर्जिया: 16 इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में ट्रंप और बाइडेन बराबरी पर हैं. दोनों नेताओं को 49.4 फीसदी वोट मिल चुके हैं. वहीं ट्रंप को 24 लाख 48 हजार 81 और बाइडेन को 24 लाख 46 हजार 814 वोट मिले हैं.

नॉर्थ कैरोलाइना: 15 इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में बाइडेन को अभी तक 48.7 और ट्रंप को 50.1 फीसदी वोट मिल चुके हैं. वहीं ट्रंप को 27 लाख 32 हजार 84 और बाइडेन को 26 लाख 55 हजार 384 वोट मिले हैं.

अलास्का: सिर्फ तीन इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में बाइडेन को अभी तक 33.5 और ट्रंप को 62.1 फीसदी वोट मिल चुके हैं. वहीं ट्रंप को एक लाख 18 हजार 602 और बाइडेन को 63 हजार 992 वोट मिले हैं.

बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप अब भी वोटों की गिनती रोकने की मांग पर अड़े हुए हैं. उन्होंने ट्वीट किया करते हुए कहा है कि गिनती को रोका जाए. ट्रंप खेमे की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि डेमोक्रेटिक खेमे ने चुनाव में धांधली की है.

यह भी पढ़ें-

गंभीर बीमारी के चलते अगले साल इस्तीफा दे सकते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन- रिपोर्ट

US Election: राष्ट्रपति ट्रंप को लगा बड़ा झटका, मिशिगन-जॉर्जिया में दायर किए गए केस खारिज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
Explained: इजराइल चुनाव में कतर और तुर्किये पर दखल के आरोप! नेतन्याहू की पार्टी की चाल या सच
इजराइल चुनाव में कतर और तुर्किये पर दखल के आरोप! नेतन्याहू की पार्टी की चाल या सच

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget