एक्सप्लोरर

US Elections 2024: 'डोनाल्ड ट्रंप हैं कमजोर', अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले बोलीं कमला हैरिस

American Elections 2024: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के मात्र दो दिन बचे हैं. इस बीच रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक कमला हैरिस लगातार एक-दूसरे पर टिप्पणी कर रहे हैं.

Donald Trump vs Kamala Harris : अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच आखिरी मुकाबले के लिए अब केवल दो दिन बचे हुए हैं. इसी बीच डेमोक्रेटिक उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर निशाना साधना तेज कर दिया है. हैरिस ने ट्रंप को कमजोर कहते हुए तानाशाहों की चापलूसी करने वाला बताया.

ट्रंप के खिलाफ एक्स पर कड़े शब्दों में कही ये बात

माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर अपने पोस्ट में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बयानबाजी की है. हैरिस ने पोस्ट में कहा, “डोनाल्ड ट्रंप कमजोर हैं. वह तानाशाहों की चापलूसी करते हैः कमजोर. उन्होंने अमेरिकी सेना का अपमान किया हैः कमजोर. उन्होंने संविधान को खत्म करने की बात कहीः कमजोर.”

चुनावी अभियान के दौरान एक-दूसरे पर किए निजी हमले

अमेरिकी चुनावी के अभियान के दौरान दोनों पार्टी के उम्मीदवारों ने एक-दूसरे पर जमकर निजी हमले किए और दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलता रहा. उपराष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप पर “कमजोर”, “पागल” और “अत्यंत वृद्ध” होने का आरोप लगाया है. जबकि रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने हैरिस को “बेबकूफ व्यक्ति”, “मार्क्सवादी” और “अत्यंत आलसी” कहा है.

डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति के लिए कही ये बात

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विरोधी उम्मीदवार पर हमला करते हुए कहा, “अगर वह चुनाव में जीत हासिल करती हैं, तो अमेरिका 1929 जैसी आर्थिक मंदी के मात्र तीन दिन दूर है. अगर मैं चुनाव में जीत हासिल करता हूं तो आपके लिए सबसे अच्छी नौकरी, सबसे बड़ी सैलेरी और दुनिया की सबसे उज्जवल भविष्य से आप मात्र तीन दिन दूर हैं.”

ट्रंप ने कहा कि हैरिस के महंगाई के बुरे सपने से आम अमेरिकी परिवार को 30 हजार डॉलर की महंगी कीमत चुकानी पड़ी है. वहीं अब वो अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा कर लागू करना चाहती है. जिससे आपके टैक्स में 3 हजार डॉलर प्रतिवर्ष बढ़ जाएगा. इसके अलावा उन्होंने अमेरिका से अवैध इमिग्रेशन को खत्म करने का भी वादा किया है.

चुनाव के प्री पोल्स में कौन आगे-कौन पीछे?

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 5 नवंबर (मंगलवार) को होना है. हालांकि अब तक करीब 72 मिलियन से अधिक लोग पहले ही अपने मतपत्र का इस्तेमाल कर चुके हैं. ओपिनियन पोल्स के अनुसार, चुनाव में दोनों उम्मीदवार बराबरी पर दिख रहे हैं. इससे पता चलता है कि दोनों पार्टी के उम्मीदवार एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः US Elections 2024: राजनीतिक बहस से लेकर हत्या के प्रयास तक अमेरिकी चुनाव में अब तक क्या-क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
भूकंप के तगड़े झटकों से हिला ईस्टर द्वीप, रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई तीव्रता
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
Explained: AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
AI में सॉफ्टवेयर नहीं, चिप-बिजली का खेल कैसे? US में 72% कंप्यूटिंग पावर, भारत 1.6% पर
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता
Explained: इजरायल चुनाव में सत्ता का केंद्र बने मंसूर अब्बास, जानिए कौन हैं किंगमेकर की रेस में शामिल यह अरब नेता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget