एक्सप्लोरर

US Elections Result: जॉर्जिया और पेन्सिलवेनिया में भी ट्रंप से आगे निकले जो बाइडेन, जानिए ताजा स्थिति क्या है

व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ में से 270 वोट हासिल करना जरूरी है. ताजा आंकड़ों के अनुसार बाइडेन को 264 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ मिले हैं जबकि ट्रंप को 213 मिले है.

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन शुक्रवार को महत्वपूर्ण राज्यों जॉर्जिया और पेन्सिलवेनिया में अपने प्रतिद्वंद्वी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से आगे हो गए हैं. वह चुनाव में करीबी मुकाबले में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बेहद करीब दिखाई दे रहे हैं. जॉर्जिया लंबे समय से रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ रहा है. इसके अलावा वहीं बाइडेन दो अन्य अहम राज्यों एरिजोना और नेवादा में भी मामूली बढ़त बनाए हुए हैं.

फॉक्स न्यूज़ के मुताबिक, अभी पेंसिल्वेनिया, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलाइना, नेवाडा और अलास्का में अभी परिणाम आना बाकी है. जानिए इन राज्यों की ताजा स्थिति क्या है? किसको कितने वोट मिले हैं और वोट प्रतिशत में कौन आगे है?

पेन्सिलवेनिया- सभी की निगाहें फिर से पेन्सिलवेनिया पर टिक गई हैं, जहां 20 इलेक्टोरल वोट हैं. अगर बाइडेन यह राज्य जीत जाते हैं, तो हम कह सकते हैं कि वो अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीत गए हैं. इस राज्य में बाइडेन को अभी तक 49.64% और ट्रंप को 49.21 फीसदी वोट मिल चुके हैं. बाइडेन को 33 लाख 37 हजार 069 और ट्रंप को 33 लाख 08 हजार 192 वोट मिले हैं.

नेवाडा: 6 इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में बाइडेन को अभी तक 49.83 और ट्रंप को 48.04 फीसदी वोट मिल चुके हैं. वहीं ट्रंप को 6 लाख 09 हजार 901 और बाइडेन को 6 लाख 32 हजार 558 वोट मिले हैं.

जॉर्जिया: 16 इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में ट्रंप और बाइडेन करीब बराबरी पर हैं. बाइडेन को अभी तक 49.42% और ट्रंप को 49.34% वोट मिले हैं. ट्रंप को 24 लाख 52 हजार 825 और बाइडेन को 24 लाख 56 हजार 845 वोट मिले हैं.

नॉर्थ कैरोलाइना: 15 इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में बाइडेन को अभी तक बाइडेन 48.69% और ट्रंप को 50.09 फीसदी वोट मिल चुके हैं. ट्रंप को 27 लाख 32 हजार 782 और बाइडेन को 26 लाख 56 हजार 303 वोट मिले हैं.

अलास्का: सिर्फ तीन इलेक्टोरल वोट वाले इस राज्य में बाइडेन को अभी तक 33.5 और ट्रंप को 62.1 फीसदी वोट मिल चुके हैं. वहीं ट्रंप को एक लाख 18 हजार 602 और बाइडेन को 63 हजार 992 वोट मिले हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया धांधली का आरोप

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह चुनावी कदाचार के खिलाफ अदालत जाएंगे. उन्होंने चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया लेकिन वह अपने आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य पेश नहीं सके. ऐसे में गुरुवार को अमेरिका के कई समाचार चैनलों ने ट्रंप की प्रेसवार्ता के अपने सीधे प्रसारण को बीच में रोक दिया.

ट्रंप का प्रचार दल पहले ही पेन्सिलवेनिया, मिशिगन, जॉर्जिया और नेवाडा में मुकदमे दर्ज करा चुका है. उन्होंने विस्कॉन्सिन में भी मतों की दोबारा गिनती किए जाने की मांग की है. बाइडेन के प्रचार दल ने आरोपों से इनकार किया है. बाइडेन ने डेलावेयर में पत्रकारों से कहा, ‘‘ जिस तरह की चीजें हैं, उनसे हम बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं. हमें कोई संदेह नहीं है कि गिनती पूरी होने पर मैं और सीनेटर कमला हैरिस (उप राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार) जीत हासिल करेंगे. ’’

US Election 2020: ट्रंप के लाइव भाषण को अमेरिका के 3 न्यूज चैनलों ने बीच में काटा, जानिए क्यों?

US Elections: अमेरिकी महिलाओं की पहली पसंद हैं जो बाइडेन, जानें ट्रंप को किस वर्ग ने किया सबसे ज्यादा वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: इजरायल पर ईरान के हमले तेज, तेल अवीव में नागरिकों के लिए अलर्ट, IDF ने तेहरान में गिराए 6500 से ज्यादा बम
Live: इजरायल पर ईरान के हमले तेज, IDF का दावा- तेहरान में गिराए 6500 से ज्यादा बम
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
ईरान युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल के लिए तरस रहा पाकिस्तान, कई राज्यों में पेट्रोल पंंप खाली
ईरान युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल के लिए तरस रहा पाकिस्तान, कई राज्यों में पेट्रोल पंंप खाली
IRIS डेना के डूबने से पहले ईरान ने दूसरे जहाज के लिए मांगी थी मदद, भारत ने लिया ये फैसला
IRIS डेना के डूबने से पहले ईरान ने दूसरे जहाज के लिए मांगी थी मदद, भारत ने लिया ये फैसला

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget