एक्सप्लोरर

कमला हैरिस के खिलाफ ट्रंप ने निक्की हेली को स्टार प्रचारक बनाया, बोलीं- अमेरिका में नस्लवाद नहीं

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि 48 साल की निक्की हेली 2024 चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी. हालांकि उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए हमेशा कहा है कि अभी उनका लक्ष्य केवल ट्रंप को दोबारा देश का राष्ट्रपति बनाना है.

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में भारतीयों को लुभाने के लिए जहां डेमोक्रेटिक पार्टी ने उप-राष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस को मैदान में उतारा है. वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन पार्टी की ओर से निक्की हेली को स्टार प्रचारक बना दिया है. 'रिपब्लिकन नेशनल कंवेन्शन' के पहले दिन संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हेली ने अमेरिकियों को आगाह किया कि बिडेन-हैरिस प्रशासन देश को समाजवाद के रास्ते पर ले जा सकता है, जो विश्व में हर जगह विफल रहा है.

शीर्ष भारतीय-अमेरिकी राजनेता निक्की हेली ने आरएनसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा देश का राष्ट्रपति बनाने की जोरदार अपील करते हुए कहा कि उनका 'सफलता का रिकॉर्ड' है जबकि उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन का 'विफलता का रिकॉर्ड' है. डोनाल्ड ट्रंप ने अलग रुख अपनाया है. वह चीन के साथ सख्त हैं और उन्होंने आईएसआईएस के खिलाफ मोर्चा संभाला और जीत हासिल की. उन्होंने देश को वह सुनाया जो उसे सुनने की जरूरत थी.

"ट्रंप को दोबारा राष्ट्रपति बनाना है लक्ष्य" कई राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि 48 साल की निक्की हेली 2024 चुनाव में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होंगी. हालांकि उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए हमेशा कहा है कि अभी उनका लक्ष्य केवल ट्रंप को दोबारा देश का राष्ट्रपति बनाना है. हेली ने खुद को पगड़ी और साड़ी पहनने वाले भारतीय प्रवासियों की एक गर्वित बेटी बताते हुए, डेमोक्रेट के 'अमेरिका के नस्लवादी' होने के दावों को भी खारिज कर दिया.

दक्षिण कैरोलाइना से दो बार गवर्नर हेली ने कहा, "अमेरिका नस्लवादी है , ये कहना डेमोक्रेट के लिए एक ‘फैशन’ बन गया है. यह एक झूठ है. अमेरिका एक नस्लवादी देश नहीं है. यह मेरा एक निजी अनुभव है. मुझे भारतीय प्रवासियों की बेटी होने पर गर्व है. वे अमेरिका आए और एक छोटे दक्षिणी शहर में बस गए. मेरे पिता पगड़ी पहनते हैं. मेरी मां साड़ी पहनती है. मैं इस काले एवं गोरों की दुनिया में एक अश्वेत लड़की थी."

"भेदभाव और कठिनाई का सामना करना पड़ा" हेली ने कहा कि उनके परिवार को भेदभाव और कठिनाई का सामना करना पड़ा लेकिन उनके माता-पिता ने कभी शिकायत और नफरत नहीं की.

आरएनसी के 24 से 27 अगस्त के बीच आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में उप राष्ट्रपति माइक पेंस (61) को भी एक बार फिर उप राष्ट्रपति पद का रिपब्लिकन उम्मीदवार घोषित किया जाएगा. अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं.

ये भी पढ़ें- Viral: ट्रंप समर्थक टॉमी लॉरेन ने अमेरिकी राष्ट्रपति को कह दिया 'उल्लू', जमकर उड़ रहा है मजाक किम जोंग उन के बाद कैसा होगा बहन यो जोंग का शासन? विशेषज्ञों को सता रहा ये डर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
कुछ देर बाद जेल से शिफ्ट होंगे इमरान खान, आर्मी ने कंट्रोल में लिया हॉस्पिटल
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
पाकिस्तान में नंबर-2 बने मुनीर, बेशुमार ताकत पर संसद ने लगाई मुहर
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget