एक्सप्लोरर

US Earthquake: अमेरिका के अलास्का में जोरदार भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

US Earthquake News: अमेरिका के अलास्का के तट पर भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 7.3 बताई गई है.

Alaska Earthquake News: अमेरिका के अलास्का के तट पर रविवार को भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप की तीव्रता रेक्टर स्केल पर 7.3 बताई गई है. ये झटके इतने तेज थे कि इनके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है. झटकों के कारण भयानक तबाही की आशंका जताई गई है. हालांकि अभी भूकंप से होने वाले नुकसान के बारे में सही जानकारी सामने नहीं आई है.

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, रविवार दोपहर अलास्का में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप के झटके के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है, जिसके बाद से दहशत का माहौल है. यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप 9.3 किमी (5.78 मील) की गहराई पर था. अलास्का भूकंप केंद्र ने कहा कि अलास्का प्रायद्वीप, अलेउतियन द्वीप और कुक इनलेट इलाकों में तेज झटके महसूस किए गए.

दो सप्ताह पहले भी आया था हल्का भूकंप 

दो सप्ताह पहले एंकरेज, अलास्का में हल्का भूकंप आया था. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र शहर से लगभग 12 मील दक्षिण में रहा.  यूएसजीएस द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से पता चला है कि भूकंप 17.5 मील की गहराई पर आया था. बता दें कि अलास्का पैसिफ़िक रिंग ऑफ़ फायर में आता है जिसे सीस्मिक ऐक्टिविटी में काफी सक्रिय माना जाता है. ऐसे में यहां भूकंप का खतरा बना रहता है.

1964 में आया था भीषण भूकंप 

बताते चलें कि 1964 में अलास्का में 9.2 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसे उत्तरी अमेरिका में आया अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है. तब भूकंप और सुनामी के कारण 250 से अधिक लोग मारे गए थे. भीषण भूकंप को देखते हुए लोगों से  तट से दूर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है. 

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: दो रूसी पत्रकारों की हत्या के आरोप में 7 लोग गिरफ्तार, यूक्रेन के इशारे पर हुआ मर्डर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget