एक्सप्लोरर

Drone strikes in Yemen: अल-कायदा का टॉप कमांडर हमद बिन हमूद यमन में ढेर, अमेरिका ने ड्रोन हमला कर उतारा मौत के घाट

Al-Qaeda News: खाड़ी देश यमन में गृहयुद्ध की अराजकता के बीच कई खूंखार आतंकी संगठनों के प्रमुख चेहरों की मौजूदगी पाई गई है. अमेरिका यहां ड्रोन हमले कर अलकायदा आतंकियों को निशाना बना रहा है.

US Drone Attack On Al-Qaeda Terrorists: दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठनों में गिना जाने वाला 'अल-कायदा' ओसामा बिन लादेन (Osama bin laden) और अल जवाहिरी (AL Zawahiri) की मौत के बाद भी सक्रिय है. अमेरिका ने युद्धग्रस्त यमन में एक हवाई हमला कर अल-कायदा के एक प्रमुख चेहरे को मार गिराया है. सिक्‍योरटी ऑफिसर के हवाले से न्‍यूज एजेंसी AFP ने यह दावा किया.

पश्चिमी एशियाई देश यमन में सुरक्षा और स्थानीय सरकार के सूत्रों ने बताया कि अल-कायदा की अरब प्रायद्वीप (AQAP) स्थित ब्रांच का एक शीर्ष नेता हमद बिन हमूद अल-तमीमी (Hamad bin Hamoud al-Tamimi), जिसे वाशिंगटन वैश्विक जिहादी नेटवर्क की सबसे खतरनाक शाखाओं में से एक मानता है, उसे ड्रोन हमले में मार गिराया है. सिक्‍योरटी ऑफिसर के मुताबिक, हमद बिन हमूद अल-तमीमी को मारिब के उत्तरी प्रांत में निशाना बनाया गया.

अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा की ब्रांच लीड कर रहा था अल-तमीमी
बताया जा रहा है कि अल-तमीमी मारिब के उत्तरी प्रांत में एक किराए के मकान में रह रहा था, वहीं से खुफिया एजेंसियों को उसकी भनक लग गई, जिसके बाद उसे मारने की तैयारी शुरू की गई थी. यमन सरकार के एक अधिकारी ने पहचान न जाहिर करते हुए अल-तमीमी पर किए गए हवाई हमले की की पुष्टि की.

अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, हमद बिन हमूद अल-तमीमी सऊदी मूल का आतंकी था, जिसे अब्देल अज़ीज़ अल-अदनानी के नाम से भी जाना जाता था. उसने अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा की ब्रांच AQAP को लीड किया था और वह खुद को इस उग्रवादी समूह के "जज" के रूप में पेश करता था. हमद बिन हमूद अल-तमीमी के बारे में बताते हुए मारिब के एक अधिकारी ने कहा, "अरब प्रायद्वीप में अल-कायदा की सलाहकार परिषद के अध्यक्ष माने जाने वाले अब्देल अज़ीज़ अल-अदनानी यमन में मारे गए हैं, हवाई हमलों में उसके अंगरक्षक भी शिकार हुए हैं.

गृहयुद्ध के बीच पनपे कई आतंकी चेहरे
विशेषज्ञों का मानना है कि AQAP, और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े बहुत-से आतंकवादी, यमन के गृहयुद्ध की अराजकता में पनपे हैं, जो सऊदी समर्थित सरकार को ईरान-सहयोगी हौथी विद्रोहियों के खिलाफ समर्थन करते हैं. AQAP ने हौती और सरकारी बलों दोनों के साथ-साथ विदेशों में छिटपुट हमलों को अंजाम दिया है. हालांकि, अमेरिका अपने हमलों से AQAP को समय-समय पर नुकसान पहुंचाता रहा है.

कई सालों से अमेरिका के निशाने पर हैं आतंकी
अमेरिकी ड्रोन के जरिए अल-कायदा के नेताओं और आतंकियों को पिछले दो दशकों से अधिक समय से निशाना बनाया जा रहा है, हालांकि हाल के वर्षों में ऐसे हमलों की संख्या में कमी आई है. ताजा ड्रोन हमला मारिब प्रांत में एक कार पर संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन हमले में तीनAQAP उग्रवादियों के मारे जाने के एक महीने बाद हुआ है.

2015 से यमन में हुई बर्बादी
गौरतलब हो कि यमन 2015 से गृहयुद्ध का सामना कर रहा है. इस छोटे-से इस्‍लामिक मुल्‍क में हौथियों द्वारा राजधानी सना पर कब्‍जा कर लिए जाने के चलते सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हस्‍तक्षेप किया था. इस संघर्ष ने तब से हजारों लोगों की जान ले ली है और लाखों लोगों के विस्थापन के बड़े मानवीय संकट को जन्म दिया है.

यह भी पढ़ें: ईरान में मौजूद है अलकायदा का नया चीफ आदेल, अमेरिका को लगी जानकारी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget