एक्सप्लोरर

भारत पर लागू हो गया अमेरिका का 50 फीसदी टैरिफ, जानें किन सैक्टर्स को होगा नुकसान?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया था, जिसकी डेडलाइन अब खत्म हो गई है. भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लग गया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की थी. टैरिफ की डेडलाइन बुधवार (27 अगस्त) को खत्म हो गई है. भारत पर अब कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लग गया है. नए टैरिफ सिस्टम की वजह से भारत को कुछ सेक्टर में नुकसान उठाना पड़ सकता है. भारत के साथ-साथ ब्राजील पर भी सबसे ज्यादा टैरिफ लगा है.

अमेरिकी गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी अपने आदेश में कहा था, ''बढ़ा हुआ टैरिफ उन भारतीय प्रॉडक्ट्स पर लागू होगा, जिन्हें 27 अगस्त, 2025 को ‘ईस्टर्न डेलाइट टाइम’ (EDT) के मुताबिक रात 12.01 बजे या उसके बाद उपभोग के लिए (देश में) लाया गया है या गोदाम से निकाला गया है. बशर्ते कि उन्हें देश में उपयोग के लिए मंजूरी दे दी गई हो.''

ट्रंप के टैरिफ का भारत के इन सेक्टर्स पर पड़ सकता है असर

भारत का टेक्सटाइल सेक्टर टैरिफ से प्रभावित हो सकता है. देश की ओर से अमेरिका को 10.9 अरब डॉलर का कपड़ा निर्यात किया जाता है. इसमें पूरा टेक्सटाइल सेक्टर शामिल है. वहीं डायमंड और ज्वेलरी की बात करें तो 10 अरब डॉलर के इस सेक्टर पर भी टैरिफ का प्रभाव पड़ सकता है. मशीनरी, उपकरण, कृषि, प्रोसेस्ड फूड, धातु, कार्बन रसायन और हैंडीक्राफ्ट उद्योग भी प्रभावित हो सकता है.

निर्यात में दर्ज हो सकती है गिरावट

भारत के तिरुपुर, नोएडा, सूरत और विशाखापट्टनम जैसे शहरों से अमेरिका को भारी मात्रा में प्रॉडक्ट्स भेजे जाते हैं, लेकिन इसके निर्यात पर अब असर दिख सकता है. क्रिसिल रेटिंग्स ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि कुछ सामानों की निर्यात मात्रा 70 प्रतिशत तक कम हो सकती है.

अमेरिका के टैरिफ को लेकर क्या बोले थे प्रधानमंत्री मोदी

ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत के जवाबी शुल्क की घोषणा की थी जो 7 अगस्त से लागू हो गया. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के रूस से तेल खरीदने की वजह से नाराजगी जाहिर करते हुए 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी थी, लेकिन समझौते पर बातचीत के लिए 21 दिन का समय दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (25 अगस्त) को जोर देकर कहा था कि वह किसानों, पशुपालकों और लघु उद्योगों के हितों से समझौता नहीं कर सकते. उन्होंने यह भी कहा था कि हम पर दबाव बढ़ सकता है, लेकिन हम डटे रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हमारी सेना पूरी तरह से तैयार’, अमेरिका के जमीनी हमले की आशंकाओं के बीच ईरान ने दी बड़ी धमकी
‘हमारी सेना पूरी तरह से तैयार’, अमेरिका के जमीनी हमले की आशंकाओं के बीच ईरान ने दी बड़ी धमकी
ईरान में सेना भेजने को हफ्तों से तैयार अमेरिका! मिडिल ईस्ट जंग के बीच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान में सेना भेजने को हफ्तों से तैयार अमेरिका! मिडिल ईस्ट जंग के बीच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
ईरान में घुसेगी अमेरिका की सेना? ईरान की 'ताबूत' वाली धमकी के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने क्या लिया फैसला?
ईरान में घुसेगी अमेरिका की सेना? ईरान की 'ताबूत' वाली धमकी के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने क्या लिया फैसला?
ईरान ने सऊदी अरब में जिस अमेरिकी AWACS को मार गिराने का किया दावा, कितनी होती है उसकी कीमत?
ईरान ने सऊदी में जिस अमेरिकी AWACS को मार गिराने का किया दावा, कितनी होती है उसकी कीमत?

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu
Sandeep Chaudhary:युद्ध का 1 महीना पूरा , ट्रंप-नेतन्याहू का सपना रह गया अधूरा | Seedha Sawal
Iran-Israel War: बुशहर पर हमला, अरब देश की बढ़ी बेचैनी | Middle East | Iran-Israel War | abp News
Chitra Tripathi: विनर बन रहे 'लूजर्स'? | Trump | America | No Kings | Middle East War | Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली और 35 लाख छात्रों को लैपटॉप... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
महिलाओं-बुजुर्गों को 2000 रुपये महीना, फ्री बिजली... तमिलनाडु में DMK ने जारी किया मेनिफेस्टो
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget