एक्सप्लोरर

Pegasus News: अमेरिका ने पेगासस पर कसा शिकंजा,  निर्माता कंपनी एनएसओ को किया ब्लैकलिस्ट

Pegasus Issue: इजरायल के एनएसओ ग्रुप के जासूसी करने के आरोपों में घिरने के बाद अमेरिका ने उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया है. इसके साथ अमेरिका ने तीन अन्य कंपनियों को भी ब्लैकलिस्ट किया है.

Pegasus Issue: अमेरिका ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए इजरायल के एनएसओ ग्रुप को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. इजरायल का एनएसओ ग्रुप हाल के दिनों में जासूसी करने के मामलों को लेकर चर्चा के केंद्र में रहा था. एनएसओ ग्रुप ने ही पेगासस स्पाइवेयर बनाया था. अमेरिका सरकार का कहना है कि सरकार ने इसका इस्तेमाल जासूसी करने के लिए किया इसलिए एनएसओ को ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है.

अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी है कि पेगासस स्पाइवेयर कथित तौर पर पत्रकारों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, दुनिया भर के विपक्षी नेताओं की जासूसी करने के लिए इस्तेमाल किया गया. जिस कारण बुधवार को एनएसओ समूह और एक अन्य इजरायली कंपनी कैंडिरू को ब्लैकलिस्ट में शामिल किया गया है.

अमेरिकी वाणिज्य विभाग का कहना है कि एनएसओ समूह और एक अन्य इजरायली कंपनी कैंडिरू ने विदेशी सरकारों के लिए स्पाइवेयर बनाए थे. जो इसका इस्तेमाल सरकारी अधिकारियों, पत्रकार, व्यवसायी और दूतावास के कर्मचारियों की जासूसी करने के लिए करते थे.

एनएसओ ग्रुप को ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्रवाई पर बताया गया है कि यह अमेरिकी सरकार के मानव अधिकारों को अपनी विदेश नीति के केंद्र में रखने के प्रयासों का हिस्सा है. इसके जरिए लोगों का गलत इस्तेमाल किए जाने वाले डिजिटल उपकरणों के प्रसार को रोकने के लिए काम करना शामिल है. साथ ही इसका उद्देश्य साइबर क्राइम को मुकाबला करना और गैरकानूनी निगरानी को कम करना है.

फिलहाल अमेरिका ने इजरायली कंपनी कैंडिरू और एनएसओ ग्रुप के अलावा दो अन्य कंपनियों को भी ब्लैकलिस्ट किया है. जिसमें सिंगापुर स्थित कंप्यूटर सिक्योरिटी इनिशिएटिव कंसल्टेंसी पीटीई (COSEINC) और रूसी फर्म पॉजिटिव टेक्नोलॉजीज शामिल है. ब्लैकलिस्ट किए जाने के बाद अब इन कंपनियों से अमेरिका में कुछ भी नहीं खरीदा जा सकेगा.

इसे भी पढ़ेंः
Indian Girl in Glasgow: COP26 सम्मेलन में भारत की बेटी का दमदार भाषण, पीएम मोदी समेत कई देशों के नेता थे मौजूद

कैंपसाइट से अगवा हुई बच्ची 18 दिन बाद मिली, बचावकर्मियों को बताया- माई नेम इज क्लियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
ट्रंप ईरान से हर डील को तैयार, सामने रख दी ये बड़ी शर्त
ट्रंप ईरान से हर डील को तैयार, सामने रख दी ये बड़ी शर्त
ईरान ने अमेरिका से बात करने के लिए इस देश को किया आगे, कब आएगा ट्रंप का जवाब?
ईरान ने अमेरिका से बात करने के लिए इस देश को किया आगे, कब आएगा ट्रंप का जवाब?

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहा अमेरिका का लड़ाकू विमान F-35A, US ने IAF को कहा पार्टनर
भारत आ रहा अमेरिका का लड़ाकू विमान F-35A, US ने IAF को कहा पार्टनर
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
CJP के आशुतोष रांका CEC ज्ञानेश कुमार पर फायर, बोले- 'पूरे देश को...'
CJP के आशुतोष रांका CEC ज्ञानेश कुमार पर फायर, बोले- 'पूरे देश को...'
यूपी में आज कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? जानें मौसम अपडेट
यूपी में आज कहां होगी बारिश, कहां निकलेगी धूप? जानें मौसम अपडेट
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
Embed widget