एक्सप्लोरर

अमेरिका: पाकिस्तान को मिलने वाली असैन्य सहायता रोकने वाला बिल पेश

यह बिल अमेरिकी विदेश मंत्रालय और ‘यूनाइटिड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशल डेवल्पमेंट’ (यूएसएआईडी) पर अमेरिकी टैक्स पेयर्स की कमाई पाकिस्तान भेजने पर रोक लगाने की बात करता है.

वॉशिंगटन: पाकिस्तान पर लगाम लगाने को लेकर अमेरिका में एक बड़े कदम के तहत एक बिल पेश किया गया है. इस बिल में पाकिस्तान को दी जाने वाली अमेरिकी असैन्य सहायता बंद करने का प्रस्ताव है. वहीं बिल में ये मांग भी की गई है कि इसे मेरिका में बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं पर खर्च किया जाए.

इस बिल को साउथ कैरोलिना से कांग्रेस के सदस्य मार्क सैनफोर्ड और केंटकी से सांसद थॉमस मैसी ने पेश किया. यह बिल अमेरिकी विदेश मंत्रालय और ‘यूनाइटिड स्टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशल डेवल्पमेंट’ (यूएसएआईडी) पर अमेरिकी टैक्स पेयर्स की कमाई पाकिस्तान भेजने पर रोक लगाने की बात करता है.

इस बिल में इस राशि को ‘हाइवे ट्रस्ट फंड’ में भेजे जाने की बात की गई है. सांसदों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान ‘जानबूझकर’ आतंकवादियों को संसाधन और मदद मुहैया कराता है. मैसी ने कहा कि अमेरिका को ऐसी सरकार को धन नहीं देना चाहिए जो ‘आतंकवादियों को सैन्य सहायता और खुफिया जानकारी मुहैया कराती है.’

सैनफोर्ड ने कहा कि अमेरिकी लोग अन्य देशों की मदद करते हैं लेकिन अमेरिकी टैक्स पेयर्स के धन का इस्तेमाल आतंकवादियों को मज़बूत करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए. सीनेट में ऐसा ही बिल पेश करने वाले सीनेटर रैंड पॉल ने कहा, ‘‘हम अपने देश और अपने देश के टैक्स पेयर्स की मेहनत की कमाई की रक्षा करने में असफल रहे हैं क्योंकि हम जिन देशों की सहायता करते हैं वे अमेरिका के खिलाफ नारे लगाते हैं और हमारे झंडे को जलाते हैं.’’

उन्होंने कहा कि इस राशि को इसाइयों पर जुल्म करने वाले और ओसामा बिन लादेन को पकड़ने में अमेरिका की मदद करने वाले डॉक्टर जैसे लोगों को जेल में रखने वाले देश को देने के बजाए अपने देश में लगाया जाना चाहिए. इसे अपने देश के बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
कई हफ्तों बाद दुबई में मिसाइल अलर्ट, UAE में नागरिकों को जारी वॉर्निंग
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget