एक्सप्लोरर

US Religious Report : भारत में अल्पसंख्यकों के घर तोड़े, गिरफ्तार किया गया, अमेरिका ने मोदी सरकार को लेकर फिर उगला जहर

US Religious Report : अमेरिका ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर कई बड़े आरोप लगाए हैं. 2023 की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट में भारत के संबंध में अनर्गल बातें कही गई हैं.

US Religious Report : अमेरिका ने भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर कई बड़े आरोप लगाए हैं. अमेरिकी विदेश विभाग की 2023 की धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट में भारत के संबंध में अनर्गल बातें कही गई हैं. रिपोर्ट में धर्मपरिवर्तन से जुड़े कानूनों, हेट स्पीच का जिक्र है और अल्पसंख्यकों के घरों व पूजा घरों के ध्वस्तीकरण के आरोप लगाए गए हैं. रिपोर्ट में अमेरिका ने अल्पसंख्यक समूहों विशेष रूप से मुसलमानों और ईसाइयों पर हिंसक हमलों का उल्लेख किया गया है. साथ ही यहूदियों और मुसलमानों के खिलाफ दुनिया भर में बढ़ती कट्टरता पर चिंता भी जताई. 

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने वार्षिक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका गाजा युद्ध के कारण यहूदी-विरोधी भावना और इस्लामोफोबिया का सामना कर रहा है. ब्लिंकन ने कहा कि भारत में हम धर्मांतरण विरोधी कानूनों, अभद्र भाषा, अल्पसंख्यक धार्मिक समुदायों के घरों और पूजा स्थलों को ध्वस्त करने की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि देख रहे हैं. हालांकि, इसको लेकर अभी तक वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास ने रिपोर्ट पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की.

'मोदी शासन में बढ़ी घटनाएं'
वहीं, अमेरिका के राजदूत रशद हुसैन ने भारतीय पुलिस के प्रयासों की भी आलोचना की. उन्होंने कहा कि भारत में ईसाई समुदायों ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने धर्मांतरण गतिविधियों के आरोप में पूजा स्थलों को बाधित किया. भीड़ ने जब उन पर हमला किया तो पुलिस मूकदर्शक बनी रही. फिर धर्मांतरण के आरोप में पीड़ितों को गिरफ्तार कर लिया गया. दशकों से अमेरिका भारत के साथ मधुर संबंधों की मांग करता रहा है.राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया है, जो एक हिंदू राष्ट्रवादी हैं और जिन्होंने हाल ही में तीसरा कार्यकाल हासिल किया है. भाजपा के शासनकाल में ऐसे मामलों में ज्यादा वृद्धि देखी गई है.

रिपोर्ट में पाकिस्तान का भी किया जिक्र
विदेश विभाग ने उन देशों के बारे में भी चिंता जताई जो इस सूची में हैं, जिनमें भारत का ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान भी शामिल है. जहां ब्लिंकन ने ईशनिंदा कानूनों की निंदा की, जो असहिष्णुता और घृणा के माहौल को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. इसके कारण भीड़ हिंसक हो सकती है. ब्लिंकन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में मुसलमानों और यहूदियों दोनों के खिलाफ घृणा अपराध बढ़ गए हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget