एक्सप्लोरर

Volodymyr Zelensky: दुनिया की सबसे ताकतवर सेना से युद्ध, तीन बार हत्या की कोशिश, रातोंरात हीरो बने एक बच्चे की कहानी

Russia Ukraine War: दुनिया को हंसाने वाले जेलेंस्की पिछले 6 महीने से रूस से युद्ध लड़ रहे हैं. पश्चिमी देशों को अपनी हेकड़ी से डराने वाले व्लादिमीर पुतिन को जेलेंस्की ललकार रहे हैं.

Volodymyr Zelensky Unknown Facts: आज हम आपको एक ऐसे बच्चे की कहानी बताने जा रहे हैं जो दुनिया की सबसे ताकतवार सेना से युद्ध (War) लड़ रहा है. इस बच्चे की तीन बार हत्या की कोशिश की जा चुकी है और रातोंरात हीरो बन गया. तस्वीर में ये जो बच्चा दिख रहा है वो कोई और नहीं बल्कि यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति (President) वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) हैं. इनका बचपन यूक्रेन के दक्षिण पूर्वी हिस्से में बीता. यहूदी होकर रूसी भाषा (Russian Language) बोलते थे. इजराइल (Israel) में जाकर पढ़ाई करने का मौका नहीं मिला तो अपने ही देश में कानून की पढ़ाई पूरी की. कानूनी पढ़ाई करने के बाद जेलेंस्की ने वकालत या कॉरपरेट फील्ड में नहीं उतरे बल्कि कॉमेडी (Comedy) को अपना करियर बनाया.

दुनिया को हंसाने वाले जेलेंस्की पिछले 6 महीने से दुनिया के सबसे ताकतवर देश रूस से युद्ध लड़ रहे हैं. पश्चिमी देशों को अपनी हेकड़ी से डराने वाले व्लादिमीर पुतिन को जेलेंस्की ललकार रहे हैं. रूस ने जब फरवरी में यूक्रेन पर हमला किया तब वोलोदिमीर जेलेंस्की की कहानी दुनिया के सामने आई. यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने जेलेंस्की को वहां से भागने का ऑफर दिया लेकिन तस्वीर में दिखे इस छोटे बच्चे ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और रातोंरात हीरो बन गया. उन्होंने सेना का मनोबल बढ़ाया, पूरी दुनिया से मदद की गुहार लगाई और लगातार रूस को कड़े शब्दों में जवाब देते रहे.


Volodymyr Zelensky: दुनिया की सबसे ताकतवर सेना से युद्ध, तीन बार हत्या की कोशिश, रातोंरात हीरो बने एक बच्चे की कहानी

तीन बार हुई हत्या की कोशिश

रूस यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद ये खबर आई कि तीन बार वोलोदिमीर जेलेंस्की की हत्या का प्रयास किया जा चुका है. द टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि अलर्ट मिलने के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने इन हमलों को विफल कर दिया. इस रिपोर्ट में दावा किया गया था कि जेलेंस्की की हत्या करने के लिए वैगनर ग्रुप और चेचेन विद्रोहियों जैसे हत्यारे ग्रुप्स को भेजा गया था.

जेलेंस्की ने दफ्तर में अपनी फोटो लगाने किया मना

यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) के बारे में एक किस्सा मशहूर है. ये किस्सा अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर शेयर भी किया जाता है. कहते हैं कि जब साल 2019 में जेलेंस्की ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के तौर पर कमान संभाली थी तो उन्होंने अपने शपथ ग्रहण के संबोधन में सांसदों से कहा था कि वो नहीं चाहते कि सांसद अपने ऑफिस में जेलेंस्की की तस्वीर लगाएं. जेलेंस्की ने कहा कि राष्ट्रपति न तो कोई मसीहा होता है और न ही कोई आदर्श. इसके बजाय ऑफिस में अपने बच्चों की फोटो लगाएं और कोई भी फैसला लेने से पहले उनकी तरफ देंखें.

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: एमनेस्टी इंटरनेशनल पर भड़के यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, लगाया गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: समझौते के 24 घंटे के भीतर रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर दागी मिसाइल, जेलेंस्की बोले-कैसे भरोसा करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
एक अफवाह और हजारों लोगों का सैलाब, क्यों यूरोप का नया फ्लैशपॉइंट बना स्पेन का स्यूटा?
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना? आज पहली बार अपने देश को करेंगी संबोधित
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
झारखंड छात्र आंदोलन: JDU का बड़ा बयान, 'पेपर लीक राष्ट्रीय समस्या'
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
अगर अचानक बंद हो जाए GPS तो क्या होगा? एक्सपर्ट ने बताया डराने वाला सच
Embed widget